क्रिकेट, वॉलीबॉल, लेमन स्पून रेस व कबड्डी में दिखी सामूहिक कोशिश
उमंग व बसंत सांस्कृतिक व खेल सप्ताह 2017
मौलाना आजाद मुस्लिम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में उमंग 2017 एवं मौलाना आजाद मुस्लिम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बसन्त 2017 सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह के दूसरे
दिन रंगोली, अन्ताक्षरी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, लेमन स्पून रेस, कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
महिला बीएड प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड ने बताया कि ‘बेटी बचाओ - बेटी पढाओ‘ विषय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में रजिया सुल्तान व रानी लक्ष्मीबाई समूह की छात्राध्यापिकाओं ने विभिन्न रंगो के जरिये भू्रण हत्या, लड़कियों की अशिक्षा पर करारा व्यंग्य करते हुए खूबसुरत रंगोलिया उकेरी। रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप की छात्राएं विजयी रही। अन्ताक्षरी प्रतियोगिता के सिंगर बेस्ड, जोड़ी बेस्ड, शब्द बेस्ड, अभिनय बेस्ट व मूवीज नेम बेस्ड पांचों राउन्ड में बेहतरीन आवाज में प्रस्तुती देते हुए रजिया सुल्तान ग्रुप ने रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप को हराया।
कॉएड बीएड़ की प्राचार्या डॉ श्वेता अरोडा ने जानकारी दी कि उमंग खेल सप्ताह के दूसरे दिन खेले गये क्रिकेट मैच में बसन्त सदन ने निर्धारित ओवर में स्टॉफ समूह को सात विकेट से पराजित किया। कबड्डी के शानदार खेल में हेमन्त सदन ने 38-14 से बसन्त सदन को हराया। वॉलीबॉल मैच में हेमन्त सदन ने 21-17 व 21-19 के स्कोर से शरद सदन पराजित किया। निर्णायक की भूमिका मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल के प्रिन्सिपल अब्दुल वहीद बैलिम, डॉ, सुनीता सांगवान ने निभाई।
खेल प्रभारी मेहबूब अली, जुगनू मेहर, शहाबुद्दीन खान, व्याख्याता सलीम अहमद, प्रमिला गहलोत, तनवीर अहमद काजी, गीत शर्मा, ममता सिंह, डॉ सुनिता सांगवान, अब्दुल तनवीर, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, वाजिद शेख, तनुश्री माथुर, डॉ. संध्या शुक्ला, राजेश, विकास, शहबाज खान, नासिर सहित समस्त शिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों का विशेष सहयोग रहा। शुक्रवार को वॉलीबॉल फाइनल, बोरा रेस, थ्री लेग रेस, खो-खो, रोल प्ले व किचन क्वीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।