Home > Latest News / रूचि को आदत और आदत से बेहतर करियर सम्भव - मीणा

रूचि को आदत और आदत से बेहतर करियर सम्भव - मीणा

February 07, 2017

उमंग एवं बसंत सांस्कृतिक व खेल सप्ताह 2017 का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन

समाज में शिक्षक की भूमिका अहम होती है। हमें अच्छी सोच के साथ रूचिपूर्ण करियर में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढने का प्रयास करना चाहिए। रूचि को ही आदत बनाये और उसी से बेहतर व्यक्तित्व का विकास होता है।

ये कहना है जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की कॉलेज विकास परिषद के निदेशक औतार लाल मीणा का। वे मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड कॉलेज में उमंग 2017 एवं मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज में बसन्त 2017 सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे है।

उन्होंने बीएड प्रशिक्षणार्थियों को अपने सम्बोधन में कहा कि बीएड की सहगामी क्रियाएं, पाठ्यक्रम का हिस्सा है। इससे बीएड प्रशिक्षणार्थियों का संर्वागीण विकास होता है। साथ ही ये बीएड विद्यार्थी भविष्य के शिक्षक बनकर अपने छात्र-छात्राओं में इन गुणों को प्रोत्साहित करते है।
मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों की हौंसलाअफजाई करते हुए कहा कि मनुष्य के विकास के लिए खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों की आवश्यकता होती है।

महिला बीएड प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंगोली, मेहन्दी, अन्ताक्षरी, कविता, गीत, किचन क्वीन, रोल प्ले, फैन्सी ड्रेस, वन मिनट शो एवं कॉएड बीएड़ की प्राचार्या डॉ श्वेता अरोडा ने खेल कार्यक्रमां में सौ मीटर दौड, थ्री लेग रेस, स्पून रेस, रिले रेस, बोरा रेस, बाधा दौड़, म्यूजिकल चेयर, कबड्डी, वॉलीबॉल व किकेट का ब्यौरा देते हुए विजेताओं की घोषणा की।

समस्त प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो व मेडल देकर सम्मानित किया। पूर्व में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्वागत गीत, खूबसुरत कविता एवं रोल प्ले का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

प्रतियोगिताओं में व्याख्याता सलीम अहमद, तनुश्री माथुर, प्रमिला गहलोत, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, ममता सिंह, डॉ सुनिता सांगवान, तनवीर अहमद काजी, डॉ. संध्या शुक्ला, गीता शर्मा, रामप्रकाश जाखड, वाजिद शेख, अब्दुल तनवीर, राजेश मोहता, अरविन्द व्यास, विकास, शहबाज खान, नासिर खान एवं खेल प्रभारी मेहबूब अली, जुगनू मेहर, शहाबुद्दीन खान सहित समस्त शिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों का विशेष सहयोग रहा।

आभार सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी ने दिया। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया।