‘शान्ति की शुरूआत मुस्कान से होती है‘ विषयक निबन्ध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
मुस्कुराना इतना मुश्किल नहीं है लेकिन उस मुस्कुराहट को बांटना मुश्किल है इसलिए हम सबको जितना सम्भव हो सके खुष रहें और खुषी के माहौल में काम करते हुए दुसरो में भी उस खुषी को बांटने का प्रयास करें। यही सच्ची सेवा है।
ये कहना है मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के प्रेसीडेन्ट पद्म श्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे का। वे कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की सेन्ट्रल लाइब्रेरी की ओर से आयोजित ‘शान्ति की शुरूआत एक मुस्कान से होती हेै‘ (पीस बिगिन्स विथ अ स्माइल) विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
निबन्ध प्रतियोगिता के संयोजक एवं लाइब्रेरियन मोहम्मद सैफूल्लाह ने बताया कि स्किल डेवलपमेन्ट एण्ड यूजर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत छात्र-छात्राओं के कौषल विकास को निखारने के लिए समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में यह निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। निबन्ध प्रतियोगिता का मक़सद विद्यार्थियों को लाइब्रेरी की सुविधाओं व संसाधनों से रूबरू कराना है।
असिस्टेंट लाइब्रेरियन मोहम्मद असद ने कहा कि इस प्रतियोगिता में कक्षा नवीं से यूनिवर्सिटी स्तर के 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए की अमरीन ने प्रथम, कक्षा नवीं की अदीबा ने दूसरा व कक्षा दसवीं की आयषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पद्म श्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे एवं विशिष्ट अतिथि मोहम्मद अमीन ने प्रषस्ति पत्र वितरित किये गये। समारोह में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के व्याख्याता अजीजुलहसन, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद शारीक, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शकूर, शबनम सहित कई स्टूडेन्ट्स मौजूद थे। संचालन मोहम्मद सैफूल्लाह ने किया।