Home > Latest News / पेड़ लगाने और पानी बचाने से ही बचेगी पृथ्वी - डॉ. ज्योतिस्वरूप शर्मा

पेड़ लगाने और पानी बचाने से ही बचेगी पृथ्वी - डॉ. ज्योतिस्वरूप शर्मा

April 22, 2017

विष्व पृथ्वी दिवस के मौके पर
‘ग्रीन एण्ड क्लीन एनवायरमेन्ट‘ विषयक इन्टर कॉलेज पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

धरती हमारी मां के समान है, हम शपथ लेते है कि प्रदूषण के भयावह दानव से अपनी धरती मां को बचाएंगे। साफ व स्वच्छ पयार्वरण के लिए ज्यादा पेड़ लगायें और सौर व पवन ऊर्जा का उपयोग करें। पृथ्वी पर मानव एवं वन्यजीवों के अस्तित्व के लिए हमे धरती का संरक्षण क्लीन एवं ग्रीन एनवायरमेंट अभियान की जागरूकता से करना होगा।
ये प्रेरणारूपी उद्गार रचनात्मक तरीके से सजोई गई इन्टर कॉलेज पोस्टर प्रतियोगिता में देखने को मिले। मौके था, मौलाना आजाद मुस्लिम षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय में विष्व पृथ्वी दिवस के मौके पर शनिवार को ‘ग्रीन एण्ड क्लीन एनवायरमेन्ट‘ विषयक प्रतियोगिता का।

प्रिन्सीपल डॉ श्वेता अरोड़ा ने बताया कि ‘स्वच्छ एवं हरा पर्यावरण‘ विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में विद्याश्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, जीएस जांगिड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, राजमाता सिंधिया टीसर्च ट्रेनिंग कॉलेज, लक्की इन्स्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर, मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज, मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड कॉलेज बीएड़ एवं स्नातक स्तर के 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कलामणि डॉ ज्योतिस्वरूप शर्मा मारवाड़ रत्न एवं विशिष्ट अतिथि फाइन आर्ट एसिस्टेंट प्रोफेसर कमलेष दूबे ने प्रतिभागियों की पोस्टर प्रदर्षनी का अवलोकन कर, उन्हें उभरते चित्रकार की श्रेष्ठ कृति बताया। साथ ही अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को चित्र को विषय, उसका रूप, शैली एवं उसके द्वारा दिये जाने वाले संदेष के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अधिकतमक पेड़ लगाने व पानी बचाने का संदेष दिया।

निर्णायक की भूमिका डॅा. ज्योतिस्वरूप शर्मा, प्रोफेसर कमलेष दूबे एवं मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रतियोगिता में लक्की इन्स्टीट्यूट ऑफ प्रोफेषनल स्टडीज की पूजा अग्रवाल प्रथम, मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड़ कॉलेज के रोहितास द्वितीय एवं मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज की डोली सक्सेना तृतीय स्थान पर रही। व्याख्याता तनुषी माथुर एवं भावना प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

इस मौके पर इग्नू के क्षेत्रीय निदेषक अजय वर्धन आचार्य, डॉ. संध्या शुक्ला, राम प्रकाष जाखड़, शहाबुद्दीन खान, डॉ सुनिता सांगवान, तनवीर खान, राजेष मोहता, शाहबाज खान, विकास चुंडावत, डॉ प्रमिला गहलोत, गीता शर्मा, ममता सिंह एवं अरविन्द व्यास, निसार अहमद, असलम, राजू आदि उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया। धन्यवाद डॉ. श्वेता अरोड़ा ने किया।