Home > Latest News / कामयाबी के लिए अपने आप पर कीजिये विश्वास - डॉ. सिंह

कामयाबी के लिए अपने आप पर कीजिये विश्वास - डॉ. सिंह

April 23, 2014

“अध्यापकों के लिए अभिप्रेरणा का महत्व” विषयक सेमीनार का हुआ आयोजन

जोधपुर 23 अप्रैल। राजकीय महाविद्यालय भोपालगढ, जोधपुर के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनार सिंह ने बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि वातावरण, शिक्षा, अनुभव का एक बेहतर शिक्षक और कामयाब व्यक्ति बनने में गहरा प्रभाव पड़ता है। डॉ सिंह, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज में बुधवार को आयोजित अध्यापकों के लिए अभिप्रेरणा का महत्वविषयक सेमीनार में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने दोनो हाथ-पैर से विकलांग आस्ट्रेलियाई नागरिक निक का विड़ियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाते हुए कहा कि निक, कम्प्यूटर इंजिनियरिंग क्षेत्र में एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। जो बयालिस लाख प्रतिवर्ष कमाते है। हमें उनसे प्रेरणा लेते हुए, नई सोच और नये तरीकों से शिक्षा ग्रहण एवं शिक्षा प्रदान करने के नये आयाम खोजने चाहिए और अपने आप पर विश्वास करके, कठिन परिश्रम के बल पर बेहतर शिक्षक बनने का लक्ष्य हासिल करना चाहिए।

उन्होंने प्रसिद्ध निवेशक वारेन बफेट का कथन कोट करते हुए कहा कि जिन्दगी में कामयाबी के लिए, कामयाब दोस्तों के साथ रहना शुरू कीजिए। आप सोने से पहले नियमित अच्छी किताबें पढें, सकारात्मक सोचें, अपने बच्चों को रोजाना दो घंटे पढायें। अपने आस-पास अच्छा माहौल बनायें। हमेशा स्वयं को शिक्षार्थी मानकर, शिक्षा के अर्थ को समझें तथा खुद को बदलें। किसी भी कार्य के शुरू में कठोर परिश्रम का अनुभव प्राप्त करें ताकि भविष्य आरामदायक हो सकें। उन्होंने एक प्रसिद्ध पुस्तक का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे, एक चाइनीज मां ने कठोरता के साथ, कड़ी मेहनत के जरिये अपनी तीनो बेटियों को कामयाबी की मंजिल तक ले गई। जो आप कल बनना चाहते हैं उसे आज से ही अपने में बसा लें।

मौलाना आज़ाद मुस्लिम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिन्सीपल डॉ. शोभा गुप्ता ने बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों को डॉ. अनार सिंह का परिचय देते हुए, भविष्य में अपने विद्यार्थियों को आधारभूत शिक्षा प्रदान करने में रचनात्मकता का प्रयोग करने को कहा। डॉ. सपना राठौड ने आभार ज्ञापित करते हुए बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि बेहतर शिक्षक बनने के लिए, कामयाब शिक्षकों को अपना आदर्श बनाइए। पूर्व में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य रऊफ अंसारी ने अतिथियों का माला, साफा एवं शॉल से अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, महिला बीएड़ प्राचार्या माधुरी दत्ता, व्याख्याता सलीम अहमद, डॉ. सुनीता संागवान, रामप्रकाश जाखड़, तनवीर अहमद काजी, संध्या शुक्ला, गीता शर्मा, डॉ. श्वेता अरोड़ा, वाजिद शेख, डॉ. प्रमीला गहलोत, डॉ. समीना, तनुषी माथुर मोहम्मद रफी, ममता सिंह, शहाबुद्दीन खान, फरीदा गौरी, मोहम्मद सादिक सहित समस्त बीएड़ व्याख्यातागण एवं बीएड़ प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने किया।