Home > Latest News / सभी जातियों की एकता से ही भारत होगा मज़बूत - अठावले

सभी जातियों की एकता से ही भारत होगा मज़बूत - अठावले

May 08, 2017

‘सामाजिक समानता‘ विषय पर अखिल भारतीय सेमिनार सम्पन्न देश  भर के न्यायालयी, प्रषासनिक अधिकारीगण सहित दलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के कई प्रबुद्धजनों ने की शिर्कत ‘सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाए‘ शीर्षक की पुस्तक का हुआ विमोचन

 

जब तक संविधान है तब तक देश  को तोड़ने की बात कोई नहीं कर सकता है, जो देश  को तोड़ने की बात करेगा हम सब समुदायों के लोग मिलकरउसका मुकाबला करेंगे। देश के संविधान में सभी समुदायों के लोगों को समान अधिकार प्राप्त हैं।

ये कहना है, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार रामदास आठवले का। वे सामाजिक न्याय एवं मानव गरिमासंस्थान, नई दिल्ली, स्थानीय एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक संस्थान एवं मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी जोधपुर के संयुक्त तत्ववाधान मेंसोमवार को आयोजित ‘सामाजिक समानता‘ विषय पर अखिल भारतीय सेमीानार में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।

रिपब्लिक पाटी आॅफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने देश  के प्रथम षिक्षा मंत्री मौलाना आजाद के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि मौलाना आजादका देश  की आजादी में अहम योगदान रहा है। उनकी स्मृति में बनाई गई इस धर्मनिरपेक्ष मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी को मानव संसाधन मंत्रालय से हर सम्भव सहायतादिलाने का भरोसा उन्होंने जताया। आज भारत में परिवर्तन हो रहा है, हिन्दू, मुस्लिम, दलित, आदिवासी, ब्राह्मण एवं अन्य जाति के लोग सब मिलकर देश  को आगे लेजाने की कोशिष कर रहे है। बाबा साहेब अम्बेडकर के सिद्धान्तों पर चलकर सभी जातियों की एकता से ही देश  मजबूत होगा।

सेमीनार संयोजक एवं संस्थान के सचिव नवरत्न गुसाईवाल ने सेमीनार का मुख्य उद्देष्य केन्द्रीय एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं कोसामाजिक समानता के साथ समाज के अन्तिम छोर पर बैठे पिछडे व वंचित लोगो तक पहुंचाना है। नवरतन गुसाईवाल द्वारा लिखित ‘सामाजिक सुरक्षा एवंकल्याणकारी योजनाए‘ शीर्षक की पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक देश  भर में निःशुल्क वितरित की जायेगी।

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के कोर्सेज एवं सोसायटी के शैक्षिक एवंकल्याणकारी कार्यो के बारे में बताते हुए कि प्रदेश  भर के विभिन्न समुदायों के दस हजार से अधिक बच्चें यहां नैतिक मानवीय मूल्यो के उच्च षिक्षा ग्रहण कर रहे है।विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला न्यायधीश आर के आकोदिया ने कहा कि बाबा साहब के संघर्ष व टकराव के रास्ते साथ जब तक आप मांगना नहीं सिखोगे तब तक आपकीसमस्या का समाधान नहीं होगा। संविधान के आर्टिकल 25 व 19 के तहत अल्पसंख्यकों को अपने धर्म के प्रचार - प्रसार व सांस्कृतिक विकास के लिए अधिकार दियेगये है।

आदर्श मुस्लिम समाचार पत्र के सम्पादक सलीम खिलजी ने कहा कि कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित करने के लिए अफसरों की जवाबदेही व समयसीमा तयकि जाये और पादर्षिता सुनिष्चित हो। विशिष्ट अतिथि पूर्व अतिरिक्त महासचिव भारत सरकार एच एस काला ने समाजिक सुरक्षा एवं महिला पार्षद राधा शुक्ला ने महिलाअधिकार एवं सामाजिक समानता पर उद्बोधन दिया।

सेमीनार प्रभारी मुहम्मद अमीन ने कहा कि सेमीनार में गुजरात अहमदाबाद आरपीआई के प्रदेश  अध्यक्ष अषेक भट्टी, बैंग्लोर के पटेल समाज के नरसिंह पटेल, कष्मीरके होषियार सिंह काला, हरियाणा के नवीन गौड़, मुम्बई के प्रवीण मौर्य, राजस्थान वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमेन शौकत अंसारी, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्डवेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक खां, राजस्थान सीकर के गजेन्द्र सिंह तंवर, ईद मीलादुन्नबी जलसा समिति के अध्यक्ष हाजी हमीमबक्ष, राजपुत महासभा के सतीष काकलवाल, अखिल भारतीय रेगर महासभा के हंसराज चैहान, बलाई महासभा के सचिव सतीष काकरवाडा, काकरवाडा दौसा केसरपंच सलीम खान, पत्रकार सुभाष भटनागर, जोधपुर के चेतनप्रकाष नवल, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैषी, शब्बीर अहमद खिलजी, सोसायटीसदस्य जकी अहमद, रऊफ असंारी, मोम्मद इस्माईल, निसार खिलजी, मुहम्मद अमीन, बीजेपी नेता अब्दुल नईम सिलावट, मोहम्मद रफीक लोहार, बीजेपी पार्षदउमर चैहान, सहित देश  भर से आये दलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के कई प्रबुद्धजनों ने शिर्कत की। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर व सलीम खिलजी नेकिया। धन्यवाद अब्दुल अजीज ने दिया।