झंकार एवं स्पंदन सांस्कृतिक सप्ताह का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन
मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं मौलाना आजाद मुस्लिम महिला षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय में चल रहे झंकार 2017 एवं ‘स्पन्दन 2017‘ सांस्कृतिक सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय जोधपुर के प्रोफेसर एवं आॅल्ड कैम्पस के प्रशासनिक अधिकारी एस. एस. बैस ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में कोशिश करने वालों को ही सफलता मिलती है। जिसने ज्यादा कोशिश और कठिन परिश्रम किया उसी ने सर्वोत्तम स्थान हासिल किया।
इस मौके पर महिला बीएड प्रिन्सीपल डाॅ सपना सिंह राठौड एवं काॅ एड प्रिन्सीपल श्वेता अरोड़ा ने सप्ताह भर चले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को मोमेन्टो एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। ये सांस्कृतिक सप्ताह रचानात्मकता, कौषल, सामूहिक एकता और उत्साह से भरा रहा।
प्रतियोगिता में व्याख्याता सलीम अहमद, अब्दुल हई, डाॅ संध्या शुक्ला, तनुषी माथुर, कान्ता मिश्रा, गीता शर्मा, डाॅ सुनीता सांगवान, डाॅ प्रमिला गहलोत, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, अब्दुल तनवीर, शहाबुद्दीन खान, रामप्रकाष जाखड, वाजिद शेख, अब्दुल तनवीर काजी, मोहम्मद रफीक. राजेष मोहता, विकास चुड़ावत, शाहबाज खान, अरविन्द व्यास भावना प्रजापति, मदीना बानो, नासिर खान, इकबाल, निसार अहमद, असलम, राजू सहित समस्त बीएड प्रतिभागी उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया। धन्यवाद व्याख्याता सलीम अहमद ने दिया।