Home > Latest News / ईद स्नेह मिलन समारोह में दिखी कौमी एकता की झलक

ईद स्नेह मिलन समारोह में दिखी कौमी एकता की झलक

June 26, 2017

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की ओर से हुआ ‘सामुहिक ईद मुबारक कार्यक्रम‘ का आयोजन

देश की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूती प्रदान करने तथा सर्व धर्म सद्भाव का पैगाम मुल्क के लोगो को देने के मक़सद से मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी बुझावड़ जोधपुर की ओर से सोमवार को कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषन एण्ड वेलफेयर सोसायटी में ईद स्नेह मिलन सामारोह का आयोजन किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों, सम्प्रदायों, जातियों, वर्गो एवं सरकारी एवं गैर सरकारी महकमों के प्रमुख लोगों ने एक मंच पर आकर अल्पसंख्यक समुदाय के लागों को ईद की दिली मुबारकबाद पेष की। साथ ही एक साथ बैठकर भोजन किया और देश के तरक़्की और विकास के लिए कौमी एक़ता को सर्वोपरि बताया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महापौर घनश्याम औझा, जेडीए चेयरमैन महेन्द्र सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि सेनाचार्य अचलानन्द गिरी महाराज, कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह लोढा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सईद अंसारी, पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, आर्य समाज के राम सिंह आर्य, पूर्व महापौर डाॅ. संगीता सोलंकी, ईद मीलादुन्नबी जलसा समिति के अध्यक्ष हाजी हमीम बक्ष, कांग्रेस से करण सिंह उचियारडा, सुनिल परिहार, आजम जोधपुरी, इकबाल बैण्ड बाॅक्स, हुसैन कादरी, पार्षद मोहम्मद उमर चैहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रफीक लौहार, जिला मंत्री भाजपा नईम सिलावट ने शिर्कत की।

ईद स्नेह मिलन समारोह में भाजपा जिला मंत्री आसिफ अंसारी, सलमान खान, हमीम खान, जाकिर सिलावट, मोहम्मद इलयास, निशा राठौड़, रफीक कांरवा, अमीन कांरवा, पार्षद शहाबुद्दीन खान, पार्षद रहमत बानो, पूर्व पार्षद गिरीश माथुर, कर्मचारी यूनियन नेता अनिल माथुर, लाचू काॅलेज के प्रिंसीपल राजीव माथुर, प्रोफेसर प्रियदर्शनी पाटनी, प्रोफेसर गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रोफेसर जीके चैधरी, डाॅ. गुजंन सक्सेना, समद अब्बासी, शौकत अली लोहिया, कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता, डीसीबी के राजस्थान हेड हितेश शाह, शाखा प्रमुख शफी मोहम्मद तथा मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महसचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खान, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य फजलुर्रहमान, डाॅ. गुलाम रब्बानी, रऊफ अंसारी, फिरोज काजी, निसार खिलजी, मोहम्मद साबिर सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों सहित कई प्रबुद्धजन, समाजसेवियों एवं विभिन्न धर्मो के लोग उपस्थित हुए। समारोह में डीसीबी बैंक का विशेष सहयोग रहा।