देश भर के कक्षा 10 व 12 वीं के टॉप छात्र-छात्राओं 30 व 31 दिसम्बर 2017 को
जोधपुर की मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में होगा 26वां ‘एफमी गाला अवार्ड‘ सेरेमनी
अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम ऑफ इण्डियन ओरिजिन (एएफएमआई) की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 26 वां ‘एफमी गाला अवार्ड‘ सेरेमनी का आयोजन आगामी तीस व इक्तीस दिसम्बर 2017 को मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर बुझावड़ में किया जायेगा। मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे ‘एफमी गाला अवार्ड‘ सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए बुधवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के सभागार में एफमी की ओर से आयोजित बुधवार को एक ‘प्रेस वार्ता‘ में इसकी घोषणा हुई।
प्रेस वार्ता में एफमी के फाउन्डर ट्रस्टी अमेरिका के डॉ ए. आर. नाकादार ‘एफमी गाला अवार्ड‘ के सम्बन्ध में मीडिया से मुखातिब होकर विस्तार से बताया कि देश के मुस्लिम समाज में शत प्रतिशत साक्षरता के लिए ‘अमेरिकल फेडरेशन ऑफ मुस्लिम ऑफ इण्डियन ओरिजिन‘ (एफमी) कीे ओर से देष के विभिन्न राज्यों के कक्षा 10 व 12 वीं के टॉप तीन छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष गोल्ड, सिल्वर व ब्रान्ज मेडल व प्रषस्ति पत्र से नवाजा जाता है। साथ ही प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले देश भर के करीब 150 विद्यार्थियों को स्कोलरशिप के रूप मे ंपांच हजार, तीन हजार व दो हजार के नकद पुरस्कार प्रदान किये जाते है।
एफमी के ट्रस्टी मेकसिको के एस. एम. कुरैशी ने जानकारी दी कि इस अवार्ड सेरेमनी में आवेदन करने के लिए वर्ष 2017 में कक्षा दसवी एवं बारहवीं छात्र-छात्राओं को निम्नतम 75 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होनी चाहिए। देश भर के राज्यों से आये आवेदनों में से प्रत्येक राज्य से सर्वश्रेष्ठतम अंक अर्जित करने वाले कुल छः विद्यार्थियों का चयन ‘गाला अवार्ड सेरेमनी‘ के लिए किया जायेगा।
उत्तरी अमेरिका आधारित जमीनी स्तर से जुड़े इस एफमी संगठन की स्थापना 1989 में मुस्लिम सहित भारत देश के वंचित समुदायों को देश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। एफमी विदेश सहित पूरे भारत में कई प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है। जिसमें कलकत्त्ताा में स्कोलरशिप प्रोजेक्ट, लखनऊ में वाटर प्रोजेक्ट, बड़ौदा में मेडिकल प्रोजेक्ट, गुजराात में रिलीफ प्रोजेक्ट, कश्मीर में पुनर्वास प्रोजेक्ट, यूपी के बदायुं में महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा प्रोजेक्ट, झारखंड रांची में बेसहारा बच्चों का दत्तक (गोद लेना) प्रोजेक्ट, हरियाणा, यूपी, एमपी, पंजाब, दिल्ली में स्टेट लेवल अवार्ड प्रोजेक्ट, बैंग्लोर में कम्प्यूटर सेन्टर सहित कई शैक्षिक व कल्याणकारी प्रोजेक्ट के जरिये बेसहारा व कमजोर वर्ग केे बच्चोें को मुख्य धारा से जोड़कर, देश के विकास का सहयोगी बनाया जा रहा है। इस संस्था के प्रतिनिधिगण स्थापना से लेकर वर्तमान तक प्रति वर्ष देश के माननीय राष्ट्रपति व माननीय प्रधानमंत्री से मिलकर, अपने कार्यो से अवगत करता रहा है।
एफमी फैजाबाद यूपी में बीस प्राइमरी स्कूल, महाराष्ट्र में 21 प्राइमरी व गुजरात, तमिलनाडू, आंन्ध्रप्रदेश व दूसरे राज्यों में कई स्कूलों को गोद लेकर, उसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रबन्ध करके, लाखों बच्चों को लाभांवित कर रही है।
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद्मश्री अख्तरूल वासे ने एफमी की स्थापना, सदस्यता एवं उद्देश्यों के बारे में बताया। प्रेस वार्ता में सोसायटी के महासचिवव मोहम्मद अतीक ने बताया कि अपने इस चार दिवसीय दौरे में डॉ. नाकादार ने शाम के सेशन में शहर के शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित गणमान्य लोगों से ‘मुल्क की तरक्क़ी के लिए मुस्लिम समाज के शैक्षिक उन्नति में आ रही कमियों व उनके समाधान‘ पर विस्तार से चर्चा की।
प्रेस वार्ता में मुम्बई केे मेसको संस्थान के सचिव अहमद ईस्माईल वोहरा, गुजरात अहमदाबाद के एफमी के प्रबन्धक अब्दुल अजीज, डॉ नाक़ादार इंस्टिटृयूट ऑफ नॉलेज गुजरात के अध्यक्ष डॉ. सिद्दीक कडियाववाल, उपाध्यक्ष मोहम्मद सालेह नाक़ादार, ट्रस्टी अब्दुल कादिर सेठवाला, मोहम्मद सफी बकरावाला, डॉ उम्मेद नाक़ादार, मोहम्मद नईम नाक़ादार एवं देश भर से आये एफमी सदस्य, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक सदस्य हनीफ लोहानी, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, निसार अहमद खिलजी, मोहम्मद अमीन सहित शहर भर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
गुरूवार को दोपहर बारह बजे, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल परिसर में ईरान से लौटे मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के शिष्ट मंड़ल एवं अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम ऑफ इण्डियन ओरिजिन (एएफएमआई) के सदस्यों का नागरिक अभिनन्दन भी किया जायेगा।
मीडिया संवाद्दाताओं से अनुरोध है कि गुरूवार 20 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल परिसर में ‘नागरिक अभिनन्दन समारोह‘ कवरेज हेतु पहंुचकर, हमें अनुग्रहित करें।