एनसीसी व स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने दी वेलकम सलामी
मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम ऑफ इण्डियन ओरिजिन (एफमी) के सदस्यों का जोधपुर आगमन पर तथा हाल ही में ईरान से लौटे मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के शिष्ट मंड़ल का अर्न्राष्ट्रीय शैक्षणिक यात्रा की उपलब्धि पर ‘नागरिक अभिनन्दन‘ किया गया।
यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान ने बताया कि मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेेण्डरी स्कूल व फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी व स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने एफमी के फाउन्डर व ट्रस्टी डॉ. ए आर नाकादर व ईरान की यात्रा से लौटे सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक और यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रोफेसर अख्तरूल वासे को वेलकम सलामी पेश की गई।
इस मौके पर डॉ ए आर नाकादर ने अपने राज्य में कक्षा दसवी व बारवीं में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले मुस्लिम छात्र-छात्राओं के लिए आगामी 30 व 31 दिसम्बर 2017 को होने वाले ‘एफमी गाला अवार्ड सेरेमनी‘ के बारे में जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने ईरान यात्रा के अपने अनुभव व वहां की यूनिवर्सिटियों से भविष्य में होने वाले शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारें में बताया।
समारोह में मुम्बई केे मेसको संस्थान के सचिव अहमद इस्माईल वोहरा, गुजरात अहमदाबाद के एफमी के प्रबन्धक अब्दुल अजीज, डॉ नाकादर इंस्टिटृयूट ऑफ नॉलेज गुजरात के अध्यक्ष डॉ. सिद्दीक कडियाववाल, उपाध्यक्ष मोहम्मद सालेह नाक़ादार, ट्रस्टी अब्दुल कादिर सेठवाला, मोहम्मद सफी बकरावाला, डॉ उम्मेद नाक़ादर, मोहम्मद नईम नाक़ादर, देश भर से आये एफमी सदस्य एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक सदस्य मोहम्मद इस्माइल, हनीफ लोहानी, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, निसार अहमद खिलजी, मोहम्मद अमीन, इमरान खान पठान, इंतिखाब, आलम, स्काउट मास्टर महेन्द्र सेन व गाइडर अरूणा सोलंकी सहित शहर भर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
आभार सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने पेश किया। संचालन मोहम्मद रफीक खान ने किया।