एनयुएसएसडी कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल लिट्रेेसी कोर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
टाटा इन्सटिट्यूट आॅफ सोशल साइन्सेज, मुम्बई की ओर से राष्ट्रीय विश्वविद्यालय छात्र कौशल विकास कार्यक्रम (एन.यू.एस.एस.डी.) के तहत डिजिटल लिट्रेेसी कोर्स के अन्तर्गत कम्प्यूटर प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर साइंस विभाग के बीसीए सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एन.यू.एस.एस.डी. कार्यक्रम के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम चैहान ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी कि डिजिटल लिट्रेेसी कोर्स देश के प्रमुख संस्थान ‘टाटा मूलभुत अनुसंधान संस्थान‘ मुंबई‘ की ओर से तैयार किया गया है।
होमी भाभा सेन्टर फाॅर साइंस एज्यूकेशन (टी.आई.एफ.आर.), मुम्बई से आये मुख्य प्रशिक्षक प्रोफेसर नागार्जुन गजपति, प्रोफेसर वी.के. भारद्वाज और उल्लास शाह ने डिजिटल लिट्रेसी कोर्स के अंतर्गत कम्प्यूटर एवं इन्टरनेट की विशेषताओं, डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारीए डिजिटल साक्षरता के लिए तैयारी, हमारी भाषा में काम करना, दुनिया के मानचित्र, ग्राफिक, विडियो व स्पैडशीट के साथ काम करना इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से प्रषिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को बताया।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जोधपुर जिले से अंकित राठी, अंकुर खन्ना, ललित कुमार, स्नेहलता व्यास, जाहिद अहमद, मोहम्मद इस्लाम, शहनाज मेहर, नासिर खान, मोहम्मद इमरान, सौरव तिवारी, नितेषा कंसारा, प्रणवेश, विनय अरोड़ा, आफताब, अक्क्षा खान और राधेषयाम चैहान ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के अंत में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने सभी प्रशिक्षकों, प्रषिक्षणार्थियों व विद्यार्थियों से अपने विचार साझा किये और बताया कि स्किल डवलपमेन्ट सम्बंधित कार्यक्रम काॅलेज के विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण है।