मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी बुझावड़ में हुआ आयोजन
उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय सेमीनार में भाग लेने के लिए देश भर से कई मशहूर उर्दू साहित्कार, लेखक व शायर, जोधपुर में तशरीफ लाये।
उर्दू क्षेत्र की राष्ट्रीय स्तरीय इन शख्सियतों का मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी बुझावड़ मंे भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
यूनिवर्सिटी प्रेसिडेन्ट पद्म श्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने कहा कि राजस्थान उर्दू अकादमी जयपुर के सचिव मोअज्ज़म अली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस समारोह में प्रोफेसर अली अहमद फातमी, (इलाहाबाद), प्रोफे़सर सग़ीर इफ़राही (अलीगढ), प्रोफेसर सीमा सगीर (अलीगढ), प्रोफेसर सफ़दर इमाम क़ादरी (पटना), प्रोफ़़ेसर अनवर ज़हीर अंसारी (बड़ौदा), चन्द्रभान ख्याल (दिल्ली), डाॅ. खालिद अशरफ (दिल्ली), डाॅ. हुसैन रज़ा खान (जयपुर), डाॅ सरवतउन्निसा खान (उदयपुर), डाॅ. नगमा परवीन (कानपुर), डाॅ शबनम खान (जयपुर), ग़ज़ाल जै़ग़म (लखनऊ), उर्दू सेमीनार के कन्वीनर लाल मोहम्मद मुवालजन, राजस्थान उर्दू अकादमी के सदस्य हाजी सलीम कोहीनूर (अलवर), सूफियान, सय्यद जैनूद्दीन साजिद सहित कई उर्दू जानकारों का माला, साफा व शाॅल से सम्मान किया गया।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान ने कहा कि समारोह में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, उपाध्यक्ष नजीर खां, सदस्य रऊफ अंसारी, शकील खिलजी, व्याख्याता डाॅ इनाम इलाही, डाॅ मरजीना, पीटीआई जुगनू खान सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।