Home > Latest News / राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित छः स्काउट गाइड का हुआ सम्मान

राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित छः स्काउट गाइड का हुआ सम्मान

August 11, 2017

मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेेण्डरी स्कूल व फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स उच्च माध्यमिक विद्यालय के छः स्काउट गाइड का वर्ष 2017 के राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयन हुआ है।

इन सभी विद्यार्थियों को सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में अतिथियों के हाथों मोमेन्टों से सम्मानित किया गया।

समारोह में अमेरिका के डाॅ. ए. आर. नाकादर, मुम्बई केे अहमद इस्माईल वोहरा, गुजरात के अब्दुल अजीज, डाॅ. सिद्दीक कडियाववाल, मोहम्मद सालेह नाक़ादर, अब्दुल कादिर सेठवाला, मोहम्मद सफी बकरावाला, डाॅ उम्मेद नाक़ादर, मोहम्मद नईम नाक़ादर, एफमी सदस्य, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट प्रोफेसर अख्तरूल वासे, एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, स्काउट मास्टर महेन्द्र सेन, गाइडर अरूणा सोलंकी कई सदस्यगण व गणमान्य लोग मौजूद थे। आभार सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने पेश किया। संचालन यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान ने किया।