Home > Latest News / स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने मानवा श्रृखंला से बनाया इण्डिया

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने मानवा श्रृखंला से बनाया इण्डिया

August 14, 2017

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय में सोमवार को 71वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने मानवा श्रृखंला से इण्डिया (INDIA।) शब्द की आकृति बनाई।
साथ ही हाथों में तिरंगे लिये, इस रचनात्मक आकृति के साथ अल्लामा इकबाल द्वारा लिखित प्रसिद्ध देश भक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा‘ पेश किया। इस मौके पर प्रिन्सीपल शमीम शेख, व्याख्याता रईस अहमद, नूर बानो, अरूणा सोलंकी, सुदेश, समीर, अमरीन, दिलशाद, अमीर, नसीम बानो, ईशरत जहां, नसीम बानो, सहित कई छात्राएं मौजूद थी। आईटीआई व्याख्याता नफीस अहमद, फख्रूद्दीन खान, बीएसटीसी व्याख्याता फरहा मेहर का विशेष सहयोग रहा।