मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की सभी शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में 71 वें स्वतंत्रता दिवस का झणडारोहन सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने किया। उन्होंने विद्यालय के स्काउट गाइड्स के मार्च पास्ट को सलामी दी और संदेश दिया कि सभी विद्यार्थियों को तालीम से तरक्की कर मुल्क का नाम विश्वमंच पर गौरवान्वित करने को कहा।
सोासयटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता के 70 वर्ष पूरे होने पर हमें खुशी और गर्व का अनुभव करना चाहिए। बतौर मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी की मुबारकबाद पेश की। सोसायटी के अधीन संचालित फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकण्डरी विद्यालय की छात्रा फिरदोश बानो के नेतृत्व में परेड, मार्च पास्ट, पी.टी., बेहतरीन धुनों से बैण्ड व स्वागत भाषण पेश किया गया। कार्यक्रम प्रभारी नूर बानो एवं गाइडर अरूणा सोलंकी ने बताया कि छात्राओं ने झण्डा गीत, स्वागत गीत, बैण्ड डिस्पले, लेजियम डिस्पल, देशभक्ति गीत, भाषण, लोकगीत व सांस्कृतिक प्रोगा्रम पेश किये गये। मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड काॅलेज की छात्रा मनीषा बानो ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगो‘ गीत प्रस्तुत किया। बीएड छात्रा नाजिया ने अंग्रेजी में भाषण दिया।
मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने सामुहिक गीत ‘छोटी सी आशा‘ पेश किया। मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के स्टूडेन्ट्स ने ‘फौजी ज़वान की ज़िन्दगी‘ पर बेहतरीन प्रस्तुती दी। मदसा मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वेलकम सोंग पेश किया। मदरसा क्रिसेन्ट की बच्चों ने ‘संदेशे आते है‘ व ‘यह दुनिया एक दुल्हन‘ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेष किया। माई खदिजा इन्सटीट्यूट आॅफ नर्सिंग साइन्सेज के छात्र रहमान अली ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया। नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने ‘हमारे अधिकार‘ विषय नाटक पेश किया। मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल के स्टूडेन्ट्स ने ‘अपने अमल से दुनियां को रोशन करेंगे हम‘ कव्वाली पढी। मौलाना आजाद बीएसटीसी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘आजादी के मायने‘ शीर्षक की सामुहिक प्रस्तुति पेश की। इसमें 1857 से 1947 के दरमियान शहीद हुए वीरों व स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का चित्रण किया गया। मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के फार्मेसी डिपार्टमेन्ट के छात्र-छात्राओं ने ‘वीर सैनिकों की गाथा‘ पर शानदार प्रस्तुति दी। इसमें सैनिक के बचपन, स्कूल, काॅलेज, सेना, युद्ध व सैनिक के पुरस्कृत होने के क्षणों को दर्षाया गया। साथ ही कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेष हुए।
अंत में गत वर्ष विभिन्न संस्थानो में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा सामाजिक स्तर पर निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले कानून के क्षेत्र में एडवोकट प्रमेन्द्र बोहरा, चिकित्सा के क्षेत्र डाॅ अकरम खान व षिक्षा के क्षेत्र में मोहम्मद सलीम सिलावट को माला, साफा व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी बुझावड परिसर में भी झण्डारोहण व राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। पूर्व में तिलावते कुरान छात्र मोहम्मद सुहैल ने किया। आभार सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने दिया व संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया।
समारोह में सोसायटी के उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक खां, डाॅ गुलाम रब्बानी, मोहम्मद अली चुंदडीगर, फजलुर्रहमान, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, मोहम्मद साबिर, जकी अहमद, मोहम्मद रफीक खान, सदस्यगण, समस्त अध्यापकगण, विद्यार्थी एवं शहर के कई गणमान्य एवं आमजन शिर्कत की।