Home > Latest News / कैम्पस साक्षात्कार में 42 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

कैम्पस साक्षात्कार में 42 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

August 19, 2017

मौलाना आजाद यूनविर्सिटी में राष्ट्रीय स्तरीय कम्पनियों ने लिया इन्टरव्यू

राष्ट्रीय स्तरीय कम्पनियों का विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार ‘जाबॅ ड्राइव‘ शीर्षक से मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर में सम्पन्न हुआ। एसोसियेशन आॅफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (ए.एम.पी.) के सहयोग से आयोजित इस जाॅब ड्राइव साक्षात्कार में देश की ख्यातिनाम कम्पनी यूरेका फोर्बस, डीस टीवी, माउन्ट टेलेन्ट व टेलिपरफाॅरमेन्स ने कक्षा आठवीं से ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजूएट, डिप्लोमा, बीटेक व एमबीए स्तर के 105 छात्र-छात्राओं का वाॅयस प्रोसेस, कस्टमर सपोर्ट, बीपीओ, कस्टमर सर्विस, टेक्निकल सपोर्ट एक्जीक्यूटिव, सेल्स एक्जीक्यूटिव, सेल्स प्रमोटर्स, बैक आॅफिस सहित कई पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया।

यूरेका फोर्बस के एरिया एच.आर. आशीष खत्री, सीनियर टीम लीडर मोहम्मद रमजान ने 13 स्टूडेन्ट्स को सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर चुना। माउन्ट टेलेन्ट कन्सलटिंग प्राइवेट लिमिटेड नोयडा के टीम लीडर पंकज व वरूण तिवारी ने अपने फाइनल राउन्ड ने 22 विद्यार्थियों को आॅन द स्पाॅट जाॅब के लिए चुना। डीस टीवी के आॅफिसर अनीश ने 7 स्टूडेन्ट्स का चयन किया। कुल 42 स्टूडेन्ट्स का चयन हुआ। इन चयनित छात्र-छात्रओं को पोस्ट के अनुसार शुरूआती सालाना वेतन 1 लाख 40 हजार से 3 लाख तक मिलेगा।

इस कैम्पस साक्षात्कार में यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. अब्दुल्लाह खालिद, मोहम्मद इस्लाम, डाॅ जीशान अली व एकेडमिक एडमिनिसट्रेटिव टीम के इस्तियाक, कृतिका माथुर, शबा सैफी व बीसीए स्टूडेन्ट्स का विशेष सहयोग रहा। इससे पूर्व मुम्बई के एक्सपर्ट काॅरपोरेट ट्रेनर तनवीर अहमद ने दो दिवसीय वर्कषाॅप में एम्पलाॅपय ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को रिज्यूम बिल्डिंग व इन्टरड्यूस योरसेल्फ के टिप्स बतायें।