Home > Latest News / हॉबी शिविर से बन सकती हैं महिलाओं की जिन्दगी बेहतर -डॉ. गुप्ता

हॉबी शिविर से बन सकती हैं महिलाओं की जिन्दगी बेहतर -डॉ. गुप्ता

May 02, 2014

“ग्रीष्मकालीन महिला हॉबी प्रशिक्षण शिविर” का हुआ उद्घाटन

जोधपुर 02 मई। महिलाएं अपनी रूचि एवं अभिरूचि को हॉबी प्रशिक्षण शिविर में सृजनात्मक तरीके से आत्मविश्वास के साथ सीखकर, अपनी जिन्दगी बेहतर बना सकती हैं। ये कहना हैं मौलाना आज़ाद मुस्लिम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिन्सीपल डॉ. शोभा गुप्ता का, जो कमला नेहरू नगर स्थित, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड़ वेलफेयर सोसायटी के मौलाना आजाद ऑडिटोरियम मंे शुक्रवार को आयोजित “ग्रीष्मकालीन महिला हॉबी प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि बोल रही थी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण बिना आर्थिकोपार्जन नहीं आ सकता। हॉबी क्लासेज सृजनात्मकता और आत्मविश्वास की पाठशाला हैं। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से महिलाएं अपनी हॉबी को विकसित करते हुए उसे व्यावसायिक रूप देकर अपने परिवार के सपनों को साकार कर सकती हैं।

कार्यक्रम अधिकारी एजे खान ने बताया कि महिला बीएड़ कॉलेज के सभागार में तीस जून तक प्रातः नौ से दोपहर एक बजे तक संचालित होने वाले इस शिविर में महिलाओं एवं बालिकाओं को मेहंदी, कशीदाकारी, सॉट टॉयज, स्केचिंग, पेपरमेसी, ऑयल, पोस्टर पेन्टिंग, लोवर, कार्ड़ मेकिंग, एमसील वर्क, पेचवर्क, लमासा, लापान वर्क, पोर्ट मेकिंग, डेकोरेटिव आइटम व पीओपी सहित विभिन्न कोर्सेज का प्रशिक्षण, शिविर प्रभारी रीना गोयल के निर्देशन में प्रदान कराया जायेगा।

इसके साथ ही, कुकिंग क्लासेज, सेल्फ डिफेन्स एवं आर्ट एवं क्राट शिविर का भी प्रारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, महिला बीएड़ प्राचार्या माधुरी दत्ता, क्रिसेन्ट स्कूल के प्रधानाचार्या उम्मे कुलसूम, व्याख्याता डॉ. सपना सिंह राठौड़, सलीम अहमद, फकीर मोहम्मद सहित समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित थे। शिविर के प्रथम दिन शहर के विभिन्न इलाकों की 55 महिलाओं ने नामांकन कराया। पूर्व में तिलावते कुरान बीएड़ छात्रा ने किया। संचालन मोहम्मद इकबाल चंुदड़ीगर ने किया।