Home > Latest News / सारे जहां में होगी इण्ड़ियन फूड़ की धूम - हैप्पी सिंह

सारे जहां में होगी इण्ड़ियन फूड़ की धूम - हैप्पी सिंह

May 03, 2014

मास्टर सैफ ऑफ इण्ड़िया की सैलेब्रिटी हैप्पी सिंह ने दिखाये अपने हुनर के जौहर

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त टी.वी. सीरियल मास्टर सैफ ऑफ इण्ड़िया के सैलेब्रिटी हैप्पी सिंह ने कहा हैं कि दुनिया में पाक कला (खान-पान) के क्षेत्र में इन्सान अपनें अनुभवों से नये-नये स्वादों में पोष्टिक व्यंजन बनाकर इसक कला में हुनर हासिल कर, खुशहाल कैरियर बना सकता है।

ये वक्तव्य मेरठ से होटल मैनेजमेन्ट कर चुके, गुरप्रीत उर्फ हैप्पी सिंह ने मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की न्यूट्रिशन लैब में शनिवार को आयोजित कैसे बनायें स्वादिष्ठ इण्डियन फूड़कार्यक्रम में अपनी फेमस डिश बनाते हुए कहें।

दादी और मां को अपना आदर्श मानने वाले एवं दाल-बाटी चूरमा, सरसो दा साग के शौकीन हैप्पी सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में भारतीय पाक कला में मद्रासी, पंजाबी, राजस्थानी, बंगाली, गुजराती डिशों के स्वाद राष्ट्रीय ही नहीं, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। उनका सपना हैं कि वेस्टर्न फूड के वर्चस्व को कम करना तथा इण्डियन फूड की संस्कृति और उसके स्वाद को पूरी दुनिया में फैलाना है। उन्होंने मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी स्टॉफ, विद्यार्थियों एवं सोसायटी सदस्यों के समक्ष दस मिनट में दक्षिण भारतीय दाल के लड्डू सुनडूलम तथा विभिन्न स्वादिष्ट व्यजनों को बनाकर, खिलाकर अपने हुनर का खुला प्रदर्शन किया।

यूनिवर्सिटी की न्यूट्रिशन लैब के प्रभारी मोहित पंवार बताया कि अच्छी रेट और अच्छी क्वालिटीकी हैप्पी सिंह फूड़ चैन की श्रृखंला में दसवां रेस्टोरेंट जोधपुर में हाल ही में स्थापित हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों में हैप्पी सिंह फूड एक्सप्रैस नाम से दस से अधिक मशहूर रेस्टोरेंट संचालित किये जा रहे हैं। पंवार ने बताया कि मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में जून-जुलाई में हैप्पी सिंह की एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की जायेगी तथा भविष्य में होटल मैनेजमेन्ट से जुड़े यहां के विद्यार्थियों को उनके रेस्टोरेन्ट में प्लेस्मेंट भी दिया जायेगा। तिलावते ए कुरान से शुरू हुए इस कार्यकक्रम में सोसायटी की ओर से महासचिव मोहम्मद अतीक एवं मारवाड़ शरिआ क्रेडिट कॉ ऑपरेटिव सेविंग सोसायटी के निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी ने हैप्पी सिंह को माल्यापर्ण, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ शोभा गुप्ता, माधुरी दत्ता, डॉ. सपना सिंह राठौड, जितेन्द्र खत्री, रऊफ अंसारी, सलीम खिलजी, हनीफ लोहानी, फिरोज अहमद काजी, सलीम अहमद एवं कार्यक्रम अधिकारी एजे खान सहित कुकिंग क्लासेज से जुड़े कई लोग एवं विद्यार्थी उपस्थित थें।