विश्व पोषण एवं आहार सप्ताह के अन्तर्गत हुए विभिन्न क्रार्यक्रम
दुनिया भर में 1 से 7 सितम्बर तक सम्पन्न होने वाले विश्व पोषण एवं आहार सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न क्रार्यक्रम की श्रृंखला में मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय के पब्लिक हैल्थ संकाय (जेएसपीएच) में ‘जनजागरूकता सेमीनार‘ का आयोजन हुआ।
इस वर्ष इस सप्ताह की राष्ट्रीय थीम ‘आॅप्टिकल इन्फेन्ट एण्ड यंग चाइल्ड फीडिंग प्रेक्टिसेस: बेटर चाइल्ड हैल्थ‘ को दृष्टिगत पोषण एवं आहार विषेषज्ञों ने यूनिवर्सिटी सभागर में अपने विचार प्रस्तुत किये। सेमीनार में न्यूट्रिशन सोसायटी आॅफ इण्डिया (एन.एस.आई) के जोधपुर चैप्टर के कन्वेनर डाॅ राम गोपाल मुख्य वक्ता तथा यूनिविर्सिटी के पब्लिक हैल्थ विभाग की संकाय सदस्य भावना सती व डाॅ रश्मि राठौड़ विशिष्ट वक्ता रहे। नवजात शिशु के पोषण एवं आहार की महत्वता और विश्व भर में इस विषय पर हुए शौधों पर खास चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्म्द अतीक ने एक स्वस्थ राष्ट्र की स्थापना के लिए संतुलित पोषण को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया।
विश्व पोषण एवं आहार सप्ताह के अन्तर्गत माई खदिजा इन्स्ट्यिूट आॅफ नर्सिग साइन्सेज में चैदह से अट्ठारह वर्ष की बालिकाओं के लिए पोषण एवं आहार से सम्ब्न्धित विशेष शारीरिक जांच की गई। जांच में पोषण विशेषज्ञ भावना सती व एरिस्ट्रों के एमआर गोपाल सोलंकी ने विशेष योगदान दिया। सोसायटी सदस्य रउफ अंसारी, मोहम्मद अमीन, डाॅ जीशान, पब्लिक हैल्थ व नर्सिंग स्टूडेन्ट्स व अन्य बालिकाओं ने का विशेष सहयोग रहा। डाॅ अभिषेक लोहरा व डाॅ भूपेश अडवानी ने कार्यक्रम संयोजन किया। संचालन विभिागाध्यक्ष डाॅ लतिका नाथ सिन्हा ने किया।