थीम आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मौलाना आजाद मुस्लिम बीएसटीसी स्कूल में विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या जेबा नाज ने बताया कि इस वर्ष की साक्षरता दिवस की थीम ‘लिट्रेसी इन अ डिजीटल वल्र्ड‘ आधारित इस प्रतियोगिता में बीएसटीसी प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक, गुणात्मक व रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ साक्षरता, नारी शिक्षा व विश्व साक्षरता विषय पर कई रोचक पोस्टर बनाये।
प्रतियोगिता में बीएसटीसी प्रथर्म वर्ष की पूजा व द्वितीय वर्ष की शबीना व रूचिका ने पहला स्थान हासिल किया। प्रथम वर्ष की कुसुम व द्वितीय वर्ष की सोनू मकवाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम वर्ष के महिपाल व जगदीश तथा द्वितीय वर्ष के महेश ने तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में उपप्राचार्य मोहम्मद आरिफ, व्याख्याता फराह मेहर, सुमन राठौड़, स्वाति छंगानी, व्रजेश कुमार पारीक, निसार खान का विशेष सहयोग रहा।