Home > Latest News / स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा सम्पन्न

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा सम्पन्न

September 15, 2017

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी मंें यूजीसी के निर्देशानुसार भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सम्पन्न होने वाले ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ में बुझावड़ गांव स्थित अपने यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र-छात्राओं ने सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ. इमरान खान पठान ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए हम सबकों मिलकर, घर, गली, मोहल्ले, चैराहे, स्कूल व यूनिवर्सिटी में आमजन को अपने आस-पास की सफाई के लिए जागरूक करना चाहिए। जिससे हमारा समाज व मुल्क क्लीन इण्डिया और ग्रीन इण्डिया बन सकेगा।

इस सफाई अभियान में यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान, फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष पीयुष शर्मा, कला संकाय के डीन डाॅ. इनाम इलाही, असिस्टेंट प्रोफेसर जुगनू खान मेहर सहित समस्त व्याख्याता एवं स्टूडेन्ट मौजूद थे।