Home > Latest News / परिण्डे व चुग्गा पात्र लगाकर, स्काउट- गाइड ने निभाया दायित्व

परिण्डे व चुग्गा पात्र लगाकर, स्काउट- गाइड ने निभाया दायित्व

May 03, 2014

“विश्व पक्षी दिवस” की पूर्व संध्या पर हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड एवं स्थानीय संघ जोधपुर तथा मौलाना आजाद सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल और फिरोज खान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर की ओर से शनिवार “विश्व पक्षी दिवस” की पूर्व संध्या पर पक्षियों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए पानी के परिण्ड़ें व चुग्गा पात्र लगाए गए।

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने पक्षी दिवस के उपलक्ष पर, स्काउट-गाइडस को शपथ दिलाई कि गर्मी की छुट्टियों में अपने-अपने घरों पर नियमित रूप से साफ-सफाई करते हुए पानी के परिण्ड़े व चुग्गा पात्र लगाकर सेवा कार्य करंेगे और अपना उत्तरदायित्व निभायेगें।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सीओ स्काउट मानमहेन्द्र सिंह भाटी, सीओ गाइड सुयश लोढा, शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी मोहम्मद इस्हाक, हनीफ लोहानी, फिरोज अहमद काजी, नूर बानो, नफीसा फरीदी, दिलशाद अमीर, चिन्मय जोशी एवं कार्यक्रम अधिकारी एजे खान सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भी परिण्ड़ों में पानी व चुग्गा पात्रों में दाना डाला। उन्होंने स्काउट गाइड़ के इस पुनित कार्य की ह्दय से प्रशंसा की। स्थानीय संघ जोधपुर के सचिव नारायण सिंह सांखला ने स्काउट गाइड़ से जुड़े छात्र-छात्राओं के कार्यो की सराहना की। मौलाना अबुल कलाम आजाद के प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम और फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स स्कूल की प्रिन्सीपल शमीम शेख ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। संचालन स्काउट मास्टर महेन्द्र कुमार सैन ने किया।