Home > Latest News / मेहन्दी में कौशल व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दिखी सामूहिक एकता

मेहन्दी में कौशल व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दिखी सामूहिक एकता

March 21, 2018

सांस्कृतिक सप्ताह ‘परवाज‘ का दूसरा दिन

कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम बीएसटीसी स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह ‘परवाज 2018‘ के दूसरे दिन मेहन्दी एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जेबा नाज ने बताया कि मेहन्दी प्रतियोगिता में दुल्हन मेहन्दी, भरवा, अरेबिक, चूड़ी मेहन्दी सहित कई रोचक व कलात्मक डिजाइन बनाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया। साथ ही आयोजित म्यूजिकल प्रतियोगिता में उत्साह का परिचय देते बीएसटीसी प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक एकता का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि इन आयोजनों का मक़सद उनके स्किल (कौशल) को बढ़ाना ताकि उनके सर्वांगीण विकास के साथ-साथ रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रतियोगिता में महेन्द्री प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बीएसटीसी सैकेण्ड ईयर की कमला ने प्रथम व बीएसटीसी सैकेण्ड ईयर की रूचिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में बीएसटीसी फस्र्ट ईयर के सुरेश ने पहला व बीएसटीसी फर्स्ट ईयर के महेन्द्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में सैकेण्ड ईयर की सुशीला ने पहला व फस्र्ट ईयर की विमला ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में सैकेण्ड ईयर के सुनील ने पहला व फस्र्ट ईयर के माधाराम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गुरूवार को रस्साकशी व बाॅल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में व्याख्याता मोहम्मद आरिफ, सुमन राठौड़, फराह मेहर, स्वाती छंगाणी, ब्रजेश पारीक, निसार खान, मोहम्मद इरफान ने मार्ग दर्शन किया व सहयोग लियाकत अली का रहा। धन्यवाद जेबा नाज ने दिया। संचालन मोहम्मद आरिफ ने किया।