Home > Latest News / मानवता के साथ दें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ का संदेश - खान

मानवता के साथ दें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ का संदेश - खान

March 31, 2018

राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत ‘शिष्टाचार, अच्छी आदतें व व्यक्तित्व विकास‘ विषय पर हुआ व्याख्यान

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत ‘शिष्टाचार, अच्छी आदतें व व्यक्तित्व विकास‘ विषय पर यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार रफीक अहमद खान के मुख्य आतिथ्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

डिप्टी रजिस्ट्रार रफीक अहमद खान ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति है हमें युवाओं को सही मार्ग दिखाते हुए मानवता का संदेश सिखाना होगा ताकि ये युवा शहर एवं गावों में लोगों से मेल मिलाप कर, आमजन की मदद करने, अच्छा बर्ताव करने व सामाजिक जागरूकता में अपना सहयोग दे सकें। 

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान, एज्यूकेशन की डीन डाॅ समीना, वाणिज्य संकाय के डीन डाॅ निरंजन बोहरा, कला संकाय की डाॅ मरजीना, व्याख्याता जावेद शेख, स्पोट्र्स सेक्रेट्री जुगनू खान मेहर सहित समस्त व्याखयातगण एवं एनएसएस के विद्यार्थिगण उपस्थित थे।