तकनीकी महिलओं के हुनर को सही दिशा और
पूरी पहचान के लिए गूगल का आईडब्ल्यूडी मीट अप सम्पन्न
दुनिया के 52 देशों के 200 शहरों सहित देश में 30 स्थानों पर हो रहा ये आयोजन
जहां सामाजिक सुरक्षा के साथ में महिलाओं व बेटियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान व समान अधिकार देने की व्यवस्था प्रदान की जाये तो आने वाले समय में इसके परिणाम पुरूषों की तुलना में बेहतर होंगे।
ये कहना है, सेवानिवृत बैंकर एवं बहुप्रतियोगी प्रशिक्षण संस्थान (माली संस्थान) के सचिव देवीचन्द देवड़़ा का। वे सोमवार को गूगल सपोर्टेड वूमनटेकमेकर कम्यूनिटी की ओर से मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेन्ट आॅफ कम्यूटर साइन्स के कमला नेहरू नगर स्थित बीसीए सभागार में आयोजित आईडब्ल्यूडी (इन्टरनेशनल वूमन डे) टेक्नीकल मीट अप प्रोग्राम में बतौर मुख्य वक्ता अपना उद्बोधन दे रहे थे।
उन्होंने प्रतिभागियों की हौंसलाअफजाई करते हुए कहा कि आप जिज्ञासु बनें, पढ़ने वाले बने, सीखने की ललक रखें, टेक्नाॅलोजी का इस्तेमाल करें क्योकि मील का पत्थर आप ही हैं। तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं एवं लड़कियों को सही नीतियों के साथ सही वातावरण व समान अवसर मिलें तो तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी इन्डस्ट्रीज में बड़ा बदलाव आ सकता है।
विशिष्ट अतिथि मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेन्ट आॅफ पब्लिक हैल्थ की विभागाध्यक्षा डाॅ भावना सती ने ‘कामकाजी महिलाओं को कार्य स्थल पर आने वाली चुनौतियों‘ पर अपना अनुभव साझा करते हुए अपने पैनल डिस्कशन में कहा कि आप अपने मन पर संयम, सामाजिक व्यवहार पर संयम और अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए हर तरह की चुनौतिया का मुकाबला करते हुए एक नये इन्सान के रूप में सामने आये।
विशिष्ट अतिथि सौन्दर्य विशेषज्ञ एवं सेलिबेट्री मेकअप आर्टिस्ट मनीषा मालवीय ने ‘आत्मविश्वास, पेशेवर व्यवहार, प्रभाव व पेशेवर परिधान‘ विषय पर बोलते हुए कहा कि पर्सनलिटी डेवलपमेन्ट को अपनी स्किल्स से जोड़ते हुए इसे विकसित करें। अगर हम अपनी पर्सनलिटी व व्यवहार मेें थोड़ा बदलाव करें तो हम अपने क्षेत्र में ज्यादा कामयाबी हासिल कर अपनी उत्पादकता बढा सकते हैं । इसके लिए हमें अपनी ड्रेसिंग सेंस, स्वच्छता, कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ व्यवहार, समय की पाबंदी, इमानदारी, ग्राहकों से सीधा सम्वाद व ग्राहक संतुष्ठी पर काम करना होगा। ताकि हम अपने संस्थान को अपने लक्ष्य की बुलंदियों तक पहंचा सकें।
विशिष्ट अतिथि जोधपुर की प्रसिद्ध यूट्यूबर मेघा फोफलिया यूट्यूब के जरिये दुनिया के हर कोने में पहुंचकर, पैसा कमाने व अपने हुनर को सामने लाने पर बात करते हुए यूट्यूब चैनल बनाने का मकसद, यूट्यूबर की परेशानियांे, उसे आगे चलाने के लिए लोगों की राय, कमेन्ट्स आदि के जरिये चैनल में बदलाव करते हुए लोगों की पसंद व ट्रेंड के आधार पर विडियो बनाने के बारे में बताया।
प्रोग्राम की काॅआर्गनाइजर, लीड एवं व्याख्याता नौशीन ने जानकारी दी कि विश्व महिला दिवस के मौके पर 01 मार्च से 31 अप्रैल तक दुनिया भर के 52 देशों के 200 शहरों में महिलाओं के आत्मविश्वास, आर्थिक, राजनीतिक और समाजिक उपलब्धियों के बढ़ावे के लिए ये कार्यक्रम गूगल सपोर्टेड वूमनटेकमेकर कम्यूनिटी की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि देश में सिर्फ 30 स्थानों एवं राजस्थान में मात्र तीन जगहों जयपुर, उदयपुर सहित जोधपुर में हुए इस मीट अप में गूगल की ओर से पूरे भारत से चुनी जाने वाली तकनीकी क्षेत्र की 30 सशक्त महिलााओं में जोधपुर से कम्यूटर एक्सपर्ट नौशीन का चयन हुआ है। इस मीट अप का मक़सद दुनिया भर मंे एक सम्पूर्ण समावेशी कार्यस्थल करने का प्रयास करना तथा दुनिया को बदलने वाले उपकरणों का निर्माण करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना है।
इस कार्यक्रम में जोधपुर से चयनित 45 कम्प्यूटर एवं तकनीकी जानकार महिलाएं व लड़कियों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों को वूमन टेकमेकर जोधपुर कम्यूनिटी की ओर से पोईन्ट कार्ड व स्वैग का वितरण किया गया। सभी प्रतिभागियों को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए एन्ड्राॅयट कोडलेब के जरिये एण्ड्राॅयड एप्लीकेशन बनाना भी सीखाया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में 80 प्रतिशत महिलाओं व 20 प्रतिशत पुरूषों का प्रतिनिधित्व रहा।
प्रोग्राम में नगर निगम के सेवानिवृत आएएस अधिकारी अनवर खान, डीसीपी पुलिस अधिकारी मुमताज खां, वरिष्ठ आर्टिस्ट इस्हाक अहमद, सुप्रसिद्ध शिल्पकार जुहूर अली रंगरेज, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य रऊफ अंसारी, यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन, रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान, डिप्टी रजिस्ट्रार रफीक अहमद खान, बीसीए के विभागाध्यक्ष आशीष शर्मा, व्याख्याता मोहम्मद इस्लाम, जाहिद अहमद, डाॅ अफ्शां कुरैशी, वाजिहा कुरैशी, सहयोगी इश्तियाक अली, अमन खान सहित बीसीए के समस्त स्टूडेन्ट एवं कम्यूटर एक्सपर्ट लोगों ने भाग लिया। संचालन मोहम्मद अमीन व नौशीन ने किया।