Home > Latest News / 51 शिक्षक व विद्यार्थियों ने किया रक्तदान मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में हुआ रक्तदान

51 शिक्षक व विद्यार्थियों ने किया रक्तदान मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में हुआ रक्तदान

November 16, 2018
51 शिक्षक व विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में हुआ रक्तदान
 
जोधपुर 16 नवम्बर। मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय जोधपुर में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना आज़ाद की जयन्ति के उपलक्ष में मनाये जा रहे पखवाडे़ के अन्तर्गत एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान ने बताया कि शिक्षा संकाय व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुए इस ब्लड कैम्प में छात्रों के साथ-साथ छात्राओं व शिक्षकों ने भी रक्तदान देकर अनूठी मिसाल पेश की।  
शिविर संयोजक फिरोज अहमद काजी ने कहा कि रक्तदान किसी को नई जान देने के समान है। हमें रक्तदान हमेशा देते रहना चाहिए और इसके प्रति लोगों को जागरूक करते रहना चाहिए। मैने जीवन में 60 से अधिक बार रक्तदान किया है और आज में एकदम स्वस्थ हूं। 
माई खदिजा इन्स्ट्टिूट आॅफ नर्सिंग साइन्सेज के प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री, रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान व शिक्षा विभाग की डीन डाॅ समीना सहित कई अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया। 
प्रोगाम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन, वाणिज्य संकाय के व्याख्यता डाॅ अब्दुल्लाह खालिद, असिस्टेंट प्रोफेसर जुगनू खान, कला संकाय के अशोक, मोहम्मद जावेद शेख एवं यूनिवर्सिटी स्टाॅफगण का खास सहयोग रहा। 
शिविर की सफलता में उम्मेद चिकित्सालय से डाॅ रमेश सोलंकी, राहुल वैष्णव, जितेन्द्र सागर, नवीन कच्छवाहा व अब्दुल वाहीद व अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।