Home > Latest News / विज्ञान व बाल मेले में दिखी नन्हीं वैज्ञानिक प्रतिभाएं मौलाना आज़ाद जयन्ति सप्ताह के समापन पर विभिन्न कार्यक्रम एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विज्ञान व बाल मेले में दिखी नन्हीं वैज्ञानिक प्रतिभाएं मौलाना आज़ाद जयन्ति सप्ताह के समापन पर विभिन्न कार्यक्रम एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

November 17, 2018

विज्ञान व बाल मेले में दिखी नन्हीं वैज्ञानिक प्रतिभाएं

मौलाना आज़ाद जयन्ति सप्ताह के समापन पर विभिन्न कार्यक्रम एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन 

 

जोधपुर 17  नवम्बर। किसी ने चटपटे स्वाद से भरपूर व्यंजन तो किसी ने मासलेदार आईटम, किसी ने फास्टफूड तो किसी ने ठेठ ग्रामीण स्वाद के खाने बनाये तो कईयों ने अपनी रचनात्मकता से विज्ञान केन्द्रित माॅडल बनाकर, अपने विजन को नई ऊंचाईयां दी। 

मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डी स्कूल में देश के  प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू के 129वें व देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के 130 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में शनिवार को आयोजित बाल मेले व विज्ञान प्रदर्शनी का। 

स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा देश के महापुरूषो के जीवन से उनको रूबरू कराने मकसद से ये समारोह आयोजित किया गया। प्रदर्शनी भौतिक विज्ञान, रासायन विज्ञान, जीव विज्ञान व चार्ट प्रतियोगिता के चार भागों में आयोजित हुई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयेर सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी व विशिष्ठ अतिथि सोसायटी सदस्य फिरोज अहमद काजी, मोहम्मद साबिर, शब्बीर हुसैन व मदरसा मोहम्मदिया के प्रिन्सीपल मोहम्मद अरशद थे।

अतिथियों ने स्कूल के अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं की ओर से बनाये गये विज्ञान केन्द्रीत कई माॅडल, चार्ट, नये क्रियेटिव व इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स की सराहना की और इन नन्हें प्रतिभावान वैज्ञानिकों को देश के भावी कलाम बनने के लिए प्रेरित किया। 

वाइस प्रिन्सीपल अब्दुल हुसैन ने बताया कि साइन्स फेयर में कक्षा बारहवीं अंग्रजी माध्यम विज्ञान के छात्र नासिर गौरी के फुटवे लिफ्टर को प्रथम स्थान, कक्षा बारहवीं अंग्रजी माध्यम कला की छात्रा खदिजा व ग्रुप की ओर से बनाये गये ज्यूडिशियल सिस्टम के माॅडल को दूसरा स्थान व कक्षा सातवीं अंग्रजी माध्यम के सरफराज व ग्रुप की ओर से बनाये गये मोटर कार के माॅडल को तीसरा स्थान मिला।

बाल मेले में लगाये गये फूड स्टाॅल में कक्षा ग्यारवीं हिन्दी माध्यम के मोहम्मद समीर व ग्रुप की ओर से बनाई गई बिरयानी को पहला व कक्षा बारहवीं अंग्रेजी माध्यम के बुशरा ग्रुप की ओर से बनाये दही बड़े को दूसरा व कक्षा ग्यारहवीं वाणिज्य हिन्दी माध्यम के मोहम्मद सालिक व ग्रुप द्वारा बनाये गये वेज चाउमीन को तीसरा स्थान मिला। 

डांस काॅम्पिटिशन में कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग अंग्रेजी माध्यम के राणा चन्द्रप्रकाश को पहला, कक्षा बारहवीं कला वर्ग हिन्दी माध्यम के दानिश को दूसरा व कक्षा नवीं हिन्दी माध्यम के छात्र जाहिद ने तीसरा स्थान हासिल किया। लेमन स्पून रेस में कक्षा छठी के अनवर खान, कक्षा सातवीं के फरहान, ताहिर, कक्षा आठ के अयाज ने प्रथम स्थान व कक्षा छठी के मोहम्मद शेखुल, कक्षा सातवीं के भव्य, समीर खान व कक्षा आठवीं के सूफीयान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

साथ ही समरोह में भाषण, मिमीक्री, म्यूजिकल चेयर व गायन प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई। 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं आत्मविश्वास से लबरेज दिखें। मेले में प्रभारी अशोक कुमार, पूजा शर्मा, निशा, समीक्षा, पीटीआई रिजवान अहमद, मोहम्मद अयान का विशेष सहयोग रहा। मेलें में अभिभवकगण व समस्त विद्यार्थियों ने शिर्कत की। संचालन आयुशी जोशी ने किया। धन्यवाद इंतिखाब आलम ने दिया।