Home > Latest News / रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश सड़क दुर्घटना में मारे गये मृतकों की स्मृति में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की ओर से मनाया गया ‘वल्र्ड रिमेमबरेंस डे‘

रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश सड़क दुर्घटना में मारे गये मृतकों की स्मृति में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की ओर से मनाया गया ‘वल्र्ड रिमेमबरेंस डे‘

November 18, 2018

रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

सड़क दुर्घटना में मारे गये मृतकों की स्मृति में

 मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की ओर से मनाया गया ‘वल्र्ड रिमेमबरेंस डे‘

जोधपुर 18 नवम्बर। मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के उपलक्ष में रविवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद परिसर से जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान ने बताया की ‘स्टेट रोड़ सेफ्टी काउंसिल‘ की चैदहवीं बैठक में लिये गये निर्णय की अनुपालना में प्रतिवर्ष नवम्बर माह के तृतीय रविवार को राज्य सड़क सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। साथ ही नवम्बर माह के तृतीय रविवार को विश्व भर में सड़क दुर्घटना में मारे गये मृतकों की स्मृति के लिए ‘वल्र्ड रिमेमबरेंस डे‘ भी मनाया जाता है। इसी कड़ी में ये रैली आयोजित कर सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश आमजन को दिया गया। 

वणिज्य संकाय के व्याख्याता डाॅ अब्दुल्लाह खालिद के नेतृत्व में हाथों में सड़क सुरक्षा के नारें लिखी तख्तियां थामें यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों ने हेलमेट की महत्ता, सड़क अवागमन के नियम तथा ड्राइविंग लाइसेंस की उपयोगिता के बारें में राहगीरों को जानकारी दी।

रैली को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनला एण्ड वेलफेयर सेासायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी, माई खदिजा हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के सचिव फिरोज अहमद काजी, सोसायटी सदस्य मोहम्मद आसिफ, प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।