Home > Latest News / 41 बीएड प्रतिभागियों ने किया रक्तदान मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड काॅलेज व मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड काॅलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ रक्तदान

41 बीएड प्रतिभागियों ने किया रक्तदान मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड काॅलेज व मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड काॅलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ रक्तदान

November 19, 2018
41 बीएड प्रतिभागियों ने किया रक्तदान
मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड काॅलेज व मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड काॅलेज 
के संयुक्त तत्वावधान में हुआ रक्तदान
 
जोधपुर 19 नवम्बर। मौलाना आज़ाद मुस्लिम टीचर्स ट्रैनिंग काॅलेज एवं मौलाना आजाद मुस्लिम महिला टीचर्स ट्रैनिंग काॅलेज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कमला नेहरू नगर स्थित माई खदिजा हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
महिला बीएड प्रन्सीपल डाॅ सपना सिंह राठौड ने बताया की बीएड छात्र-छात्राओं के सहयोग से आयोजित हुए इस ब्लड कैम्प में कई बीएड विद्यार्थियों ने जीवन में पहली बार रक्तदान देकर, भविष्य में लगातार रक्तदान देने के प्रयास के साथ अनूठी मिसाल पेश की।  
बीएड प्रतिभागी डाॅ सलीम अहमद ने कहा की रक्तदान किसी को नई जान देने के समान है। हमें रक्तदान हमेशा देते रहना चाहिए और इसके प्रति लोगों को जागरूक करते रहना चाहिए। कुल 41 बीएड स्टूडेन्ट ने रक्तदान किया। इनमें से बीएड छात्रा नूरजहां, फिरदोश, कौसर मलकानी, प्रियदर्शनी, फिरदोश ने जीवन में पहली बार तथा छात्रा चांदनी मेहरा ने जिन्दगी में दूसरी बार रक्तदान किया।
कैम्प में माई खदिजा हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री, सचिव फिरोज अहमद काजी, बीएड काॅएड प्रिन्सीपल डाॅ श्वेता अरोड़ा, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम निजी आईटीआई के प्रिन्सीपल मनीष माथुर, प्रशासनिक अधिकारी मुजीब अहमद काजी, अनुदेशक समद खान, बीएड व्याख्याता गीता शर्मा, ममता सिंह, रामप्रकाश जाखड़ सुनीता अग्रवाल, वाजिद शेख, इकबाल चुंदडीगर, शहाबुद्दीन सहित माई खदिजा हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के स्टाॅफगण का खास सहयोग रहा। शिविर की सफलता में उम्मेद चिकित्सालय के पदाधिकारीयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।