राजस्थान की पहली मुस्लिम यूनिवर्सिटी मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के विभिन्न संकायों की वार्षिक परिक्षाएं शनिवार 19 अप्रैल से 16 मई 2014 तक आयोजित की जायेगी। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ये पहली वार्षिक परीक्षा है। केन्द्रधीक्षक इंतिखाब आलम ने जानकारी दी कि परीक्षा सम्बन्धी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। परीक्षा नियंत्रक फारूक अहमद ने बताया कि समस्त परीक्षाओं का परीक्षा स्थल कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी परिसर एवं परीक्षा समय दोपहर ढाई से सांय साढे पांच बजे तक रहेगा।
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की पहली वार्षिक परिक्षाएं आज से
April 18, 2014