सर्वश्रेष्ठ 300 प्रतिभागियों को अकादमिक पुरस्कारों से किया सम्मानित
जोधपुर 8 मई। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में “वार्षिक अकादमिक पुरस्कार वितरण समारोह” गुरूवार को आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य उम्मे कुलसुम ने बताया कि बाल प्रतिभाओं को निखारने के तहत निबन्ध प्रतियोगिता, हिन्दी-अंग्रेजी सुलेख, न्यूजपेपर रीडिंग, चित्रकला, हिन्दी-अंग्रेजी पाठ, हिन्दी अंग्रेजी लेखन, अधिकतम विद्यालय उपस्थिति सहित विभिन्न वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 300 छात्र-छात्राओं को अकादमिक पुरस्कारों से नवाज़ा गया। साथ ही नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों की ओर से जोशीले भाषण एवं खूबसुरत कविता भी अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में बच्चों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में शिक्षक की भूमिका उल्लेखनीय रहती है। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बताया कि मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में सत्र जुलाई 2014 से सीबीएससी के तहत नवमीं कक्षा प्रारम्भ की जायेगी तथा इस सत्र से कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों को दीनी तालीम के साथ ही कुरआन शरीफ की मुकम्मल शिक्षा तथा कम्प्यूटर शिक्षा भी प्रदान की जायेगी।
साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों में हुस्ना, रेशमा, रश्मि एवं बबीता को सम्मानित किया गया। अकादमिक सम्मान समारोह में सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज, उपाध्यक्ष नज़ीर खां, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य फिरोज अहमद काजी, कार्यक्रम अधिकारी एजे खान, स्कूल अधीक्षक निसार अहमद, स्कूल डिजीटलाइजेन प्रभारी फरूक अहमद, दीनयात प्रभारी मौलाना शाहिद हुसैन ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर, निरन्तर कड़ी मेहनत कर, देश का नाम रोशन करने की सीख दी। समारोह में चिन्मय जोशी, शबाना, रेशमा, सुल्ताना, सुरय्या, जकीया, आरिफा, अज़रा, जयश्री, तरन्नुम, भावना, शाहिस्ता, पूनम, उज़्मा, आबिद अली सहित समस्त शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा। संचालन अशां शेख ने किया। आभार क्रिसेन्ट स्कूल प्रभारी फकीर मोहम्मद ने दिया।