जश्ने ईदमीलादुन्नबी के मौके पर
260 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
अखाड़ों के उस्तादों का भी हुआ सम्मान
रक्तदान करने वाले भाग्यशाली व्यक्ति सोहेल को निःशुल्क भेजा जायेगा उमरह (धार्मिक यात्रा) पर
रक्तदान जागरूकता के लिए पिछले कई वर्षो से की जा रही अनूठी पहल
जोधपुर 21 नवम्बर। जष्ने ईदमीलादुन्नबी के मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित ‘रहमतुल लिल्आलमीन ब्लड डोनेशन कैम्पैन जोधपुर‘ की ओर से जालोरी गेट स्थित, गौरी शंकर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 260 लोगो ने रक्तदान किया।
शिविर संयोजक एवं 63 से अधिक बार रक्तदान कर चुके फिरोज अहमद काजी ने कहा कि इस ब्लड़ डोनेशन कैम्प में हिन्दू-मुस्लिम युवाओं, महिलाओं एवं आमजन ने बढचढकर हिस्सा लिया। लोगों में रक्तदान के प्रति जागृति फैलाने के मक़सद से आयोजित इस कैम्प के अंत में अनूठी मिशाल पेश करते हुए पिछले कई वर्षो की तरह इस वर्ष भी सभी रक्तदाताओ के नाम की लाॅटरी निकाली गई।
सोसायटी महासचिव निसार अहमद खिलजी ने बताया कि ये लाॅटरी सूरसागर क्षेत्र से विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर अय्यूब खान की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर, गांव दधेडूखुर्द निवासी, हाल जोधपुर के मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय के डिप्लोमा इन सिविल इंजिनियरिंग के छात्र मोहम्मद सुहैल का नाम निकला। सोहेल को ‘मक्का मदीना उमरह धार्मिक यात्रा‘ का एयर टिकट निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा। इस मौके पर जल्से में शरीक हुए ईद मीलादुन्नबी जलसा समिति के अध्यक्ष हाजी हमीम बक्ष सहित समस्त अखाड़ों के उस्तादों को साफा पहनाकर सोसायटी की ओर से सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर में आर्य समाज के रामसिंह आर्य, शहर क्षेत्र से विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी, मनीषा पंवार, सूरसागर क्षेत्र से विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर अय्यूब खान, बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष करण सिंह राठौड, डाॅ साबिर अली, समाजसेवी जफर खान मारवाड ट्रेवल्स, शब्बीर हुसैन, फरजाना चैहान, लियाकत वारसी, भाजपा नेता उमर चैहान, युसूफ चैधरी, अल्पसख्यंक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारीगण, सोसायटी उपाध्यक्ष मोहम्मद अली चंदडीगर, सदस्य हारून खान, एडवोकेट रिडमल खान मेहर, हनीफ लोहानी, फिरोज काजी, साबिर कुरैशी, मोहम्मद आसिफ, शेख अहमद अली, जितेन्द्र खत्री, मुजीब अहमद काजी, अयाज अहमद, मोहम्मद सादिक फारूकी, डाॅ जीशान, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, वाजिद शेख, शहाबुद्दीन सहित मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी एवं उम्मेद चिकित्सालय ब्लड बैंक कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। संचालन नईम शेख ने किया।
समस्त रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप मोमेंटो भेंट किये गये। इससे पूर्व मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर, माई खदिजा इन्सिटट्यूट आॅफ नर्सिंग साइन्सेज, मौलाना अबुल कलाम आजाद निजी आईटीआई, मौलाना आज़ाद बीएड काॅलेज, मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड काॅलेज एवं मौलाना आजाद मुस्लिम बीएसटीसी स्कूल के छात्र-छात्राओं व व्याख्याताओं ने भी ईदमीलादुन्नबी के पर्व के मौके पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।