‘अतुल्य भारत‘ विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता
छात्र-छात्राओं ने कई क्रियेटिव, रोचक व देश भक्ति से ओत-प्रोत उकेरे चित्र
जोधपुर 01 दिसम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल व मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में संयुक्त रूप से अतुल्य भारत (इन्क्रिडिबल इण्डिया) विषयक चित्रकला प्रतियोगिता कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद परिसर में सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता मंे करीब 800 छात्र-छात्राओं ने भारत की विभिन्न ऐतिहासिक धरोहर, वेशभूषा, भाषा, जातियां, विभिन्नता में एकता, कौमी एकता, स्थापत्य कला तथा देश की अखंडता को प्रदर्शित करने वाले कई क्रियेटिव, रोचक व देश भक्ति से ओत-प्रोत चित्र उक़ेरे। ए4 साइज की ड्रांइग सीट पर पेन्सिल के जरिये चित्र बनाकर वाटर, मोम और पेन्सिल कलर का इस्तेमाल किया गया।
प्रतियोगिता में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेट्री निसार अहमद खिलजी, सोसायटी सदस्य शब्बीर हुसैन, विजिलंेस एण्ड आॅफिस एडमिनिस्टेटर मोहम्मद अतीक सिद्दीकी, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन, स्कूल अनुशासन अधिकारी मोहम्मद रफीक खान, प्रिन्सीपल शमीम शेख, प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, प्रिन्सीपल फरजाना चैहान, प्रभारी उम्मेकुलसुम सहित स्कूल के कई शिक्षक व स्टूडेन्ट मौजूद थे।