बदलते परिवेश में हो शिक्षक की आदर्श भूमिका - पद्मश्री वासे
केरियर डे पूर्व प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
जोधपुर शहर ब्लाॅक के 63 रा.मा.वि. एवं उ.मा.वि. के संस्था प्रधान एवं केरियर शिक्षक ने की शिर्कत
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट पद्मश्री अख्तरूल वासे मुख्य अतिथि एवं
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर भंवर सिंह राजपुरोहित थे विशिष्ठ अतिथि
जोधपुर 08 जनवरी। स्वामी विवेकानन्द के जन्मोत्सव पर प्रति वर्ष बारह जनवरी को देश भर में आयोजित होने वाले केरियर डे के उपलक्ष में जोधपुर शहर ब्लाॅक के 63 राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान एवं केरियर शिक्षक के लिए ‘केरियर डे पूर्व प्रशिक्षण कार्यशाला‘ का सफल आयोजन मंगलवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के सभागार में किया गया।
कार्यशाला प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी रज्जाक मोहम्मद ने बताया कि मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई इस कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट पद्मश्री अख्तरूल वासे ने शिक्षक की बदलते परिवेश में भूमिका की तुलना आदर्श धर्मगुरूओं व ऐतिहासिक महापुरूषों से तुलना करते हुए शिक्षक के गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिन्दुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब से हिन्दुस्तान के गौरव को बनाये रखने की आज के युवाओं से अपील की।
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर भंवर सिंह राजपुरोहित ने बतौर विशिष्ठ अतिथि कहा कि केरियर के साथ‘-साथ विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों के विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए शिक्षक समुदाय का आह्वान किया। सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने कहा कि प्रदेश भर के 13 हजार के करीब छात्र-छात्राएं सोसायटी के अधीन संचालित समस्त शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थाओं में नर्सरी से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे है। सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी ने सभी आगन्तुकों का स्वागत कर अभिवादन किया।
मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी जोधपुर शहर प्रहलादराम गोयल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यशाला की रूपरेखा, उद्देश्य व विभिन्न आयामों पर गहन चर्चा की।
सहप्रभारी एवं रिसोर्स पर्सन हनुमानराम चैधरी ने बताया कि कार्यशाला में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर के समूह अनुदेशक विश्व विभूति व्यास, राजकीय पोलटेक्निक काॅलेज के ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के प्रभारी टी आर राठौड, राजकीय आवासीय महिला पाॅलटेक्निक काॅलेज की प्रभारी उषा मोहता ने संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमो में प्रवेश एवं रोजगार के अवसर के सम्बन्ध में वार्ता प्रस्तुत की।
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन ने संस्थान में संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। एक्सपोर्ट बिजनेस एक्सपर्ट रईस अहमद ने व्यापार में रोजगार के अवसरों की उपलब्धता से अवगत कराया। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ अजयवर्धन आचार्य दूरस्थ शिक्षा के पाठ्यक्रम और उनमे रोजगार की संभावना पर वार्ता प्रस्तुत की। कोष्ट अकाउन्टिंग के सम्बन्ध में एक्सपर्ट केके व्यास ने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के उद्देश्य आवश्यकता पर मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी रज्जाक मोहम्मद ने विचार प्रकट करते हुए आगामी 12 जनवरी को सभी विद्यालयों में स्वामी विवेकानन्द के जन्मोत्सव पर केरियर डे के आयोजन पर बल दिया। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी जोधपुर शहर प्रहलादराम गोयल ने विभागीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन रिसोर्स पर्सन हनुमान राम चैधरी ने किया।