पूर्व महाराजा गजसिंह को
मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी व
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने दी 71वें जन्मदिवस की बधाई
जोधपुर 13 जनवरी। आज यहां ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेेस के बारादरीं लोंस में जोधपुर के पूर्व महाराजा, पूर्व सांसद और भारत के पूर्व राजदूत श्री गजसिंह के 71वें जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में प्रदेश और देश की जानी मानी हस्तियों ने शिर्कत की।
इस समारोह में समस्त धर्मो, वर्गों एवं व्यवसायियों के श्रेष्ठ प्रतिनिधियों के साथ मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी और पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी के साथ शिर्कत की।
याद रहे कि इस सोसायटी की स्थापना श्री गजसिंह के दादा महाराजा उम्मेदसिंह के कहने पर हुई थी। जिन्होने मुसलमान बच्चों की शिक्षा के लिये भरपूर प्रयास करने पर बल दिया था। श्री गजसिंह ने भी अपने परिवार की धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक सौहार्द की परम्परा को प्रोत्साहित किया और उनकी पूर्व रियासत के लोग उन्हें आज भी इन्तहाई आदर और सम्मान की नज़र से देखते है।
इस अवसर पर श्री गजसिंह को बधाई देने के लिए केन्द्रीय विधि व न्याय राज्य मंत्री श्री पीपी चैधरी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे भी समारोह में मौजूद रहे।

