“मदर डे” की पूर्व संध्या पर माँ शब्द के मातृत्व को विभिन्न भाषाओं में किया प्रदर्शित
हर बच्चें की पहली पाठशाला हैं माँ और उसका मातृत्व दुनिया की सारी चीजों में सबसे बेहतर और सर्वोपरि है। ये कहना हैं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की प्रिन्सीपल उम्मेकुलसूम का। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मनाये जाने वाले पर्व मदर डे की पूर्व संध्या पर कक्षा छठी, सातवी एवं आठवी के छात्र-छात्राओं ने देश की विविधता में एकता को दर्शाते हुए हिन्दी, अंग्रजी, उर्दू, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलगू, बंगाली सहित विभिन्न भाषाओं में “माँ” शब्द एवं “हैप्पी मदर डे” को तख्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया और माँ के प्रेम, उसका सम्मान करने और जीवन भर माता-पिता का साथ निभाने का संदेश दिया। साथ ही छात्रा इकरा “ऐसी बड़ी न होऊ मैं, तेरा स्नेह न खौंऊ मैं, माँ” शीर्षक से खूबसूरत कविता पढी।
कार्यक्रम में शिक्षक अशां शेख, चिन्मय जोशी, बबीता, जयश्री तथा नावेद, मुबस्सरीन, आयशा खान, आयशा अंजुम, सना, वासिफ, फैसल, दानिश, माहिर, नमीरा, फातिमा सहित कई विद्यार्थियों ने विशेष सहयोग दिया।