Home > Latest News / देश के विकास व निर्माण के लिए करें अथक प्रयास - पद्मश्री वासे मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी में गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया

देश के विकास व निर्माण के लिए करें अथक प्रयास - पद्मश्री वासे मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी में गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया

January 27, 2019
देश के विकास व निर्माण के लिए करें अथक प्रयास - पद्मश्री वासे 
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी में 
गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया
 
जोधपुर 27 जनवरी। 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे की ओर से बतौर मुख्य अतिथि झण्डारोहण किया गया। मुख्य अतिथि की ओर से थी्र राज गल्र्स बी.टी. एनसीसी, फाॅर राज गल्र्स एयर स्कवा एनसीसी, फाॅर राज एयर स्कवा एनसीसी व स्काउट की परेड एवं स्कूल के बैण्ड का निरीक्षण किया गया।
प्रोफेसर वासे ने समस्त विद्यार्थियों से कहा कि हमें आज के दिन ये प्रतिज्ञा करनी है कि हम किसी मतभेद, विभाजन व भेदभाव को अपने बीच नहीं आने देगें और मातृभूमि के विकास व निर्माण के लिए अथक प्रयास करते रहेगें। विघटनकारी शक्तियों को सफल नहीं होने देगें। उन्होनंे यह भी कहा कि हम अपनी धर्मनिरपेक्ष लोकशाही के लिये महात्मा गांधी के कृतज्ञ है जिन्होंने अपने खून से इसे सुर्खी प्रदान की।
    सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने बताया कि वर्ष पर्यन्त बेहतर कार्य करने वाले 51 कर्मचारियों को सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सामाजिक सरोकारो के तहत जोधुपर के खेल क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली 3 लडकियों खुशबू, अलीशान व शफरा नूर शेख व नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित हुये आरटीई अभियान में सराहनीय योगदान के लिए मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के 7 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर छात्र मोहम्मद मदनी ने तिलावत ए कुरान पेश किया। छात्रों की ओर से जिमनास्टिक की बेहतरीन प्रस्तुती दी गई। स्टूडेन्ट्स ने राष्ट्रगान व कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। 
महासचिव निसार अहमद खिलजी ने स्वागत भाषण दिया। समारोह में उपाध्यक्ष मोहम्मद अली चुंदडीगर, सदस्य हाजी मोहम्मद इस्हाक, फिरोज अहमद काजी, मोहम्मद साबिर, खालिद कुरैशी, रऊफ ठेकेदार, इकरामुदद्ीन अब्बाासी, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद रफीक खान, डाॅ इमरान खान पठान, समस्त पदाधिकारी, संस्था प्रधान एवं समस्त विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया। अन्त सभी को लड्डूओं का वितरण किया गया। अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी ने आभार जताया।