‘मौलाना आज़ाद खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह 2019‘ शुरू
जिम्नास्टिक फेडरेशन ओफ इण्डिया के उपाध्यक्ष रियाज भाटी व
‘नेक्स्ट स्टेप एथिकल केपिटल‘ के संस्थापक एवं मेराथनर मोहम्मद सलीम ने किया उद्घाटन
जोधपुर 28 जनवरी। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित गंगाणा फाटा, बुझावड़ गांव स्थित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर में सोमवार को ‘मौलाना आज़ाद खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह 2019‘ का विधिवत् शुभारम्भ जिम्नास्टिक फेडरेशन ओफ इण्डिया के उपाध्यक्ष रियाज भाटी के हाथों हुआ।
इण्डियन स्र्पोट्स एकेडमी के फाउन्डर व मैनेजिंग डायरेक्टर रियाज भाटी ने स्टूडेन्ट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम शीघ्र ही मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय इन्डोर, आउटडोर खेलो के लिए, खेल मानकों के अनुसार सम्बन्धित साम्रगी एवं कोच की व्यवस्था कराने के भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से ईमानदारी के साथ कडी मेहनत से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि ‘नेक्स्ट स्टेप एथिकल केपिटल‘ के संस्थापक एवं मेराथनर मोहम्मद सलीम ने खेलों के जीवन में महत्व व दिल्ली की कच्ची बस्ती के युवा अन्डर 19 प्रसिद्ध राष्ट्रीय धावक निसार अहमद का परिचय देते हुए उसकी तरह कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ठ परिणाम देने की सीख दी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि देश के खेल क्षेत्र में पुरूषो के साथ-साथ खासतौर पर महिला खिलाडियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। हमें भी इन खिलाडियों की तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित इस सप्ताह में उद्घाटन समारोह के पश्चात् फेकल्टी ओफ आर्ट्स, फेकल्टी ओफ काॅमर्स, फेकल्टी ओफ एज्यूकेशन, फेकल्टी ओफ फाॅर्मेसी, फेकल्टी ओफ इंजीनियरिंग, फेकल्टी ओफ साइन्स व बीसीए की इन्टर काॅलेज टीमों के बीच कबड्डी, वाॅलीबाॅल, क्रिकेट, बेडमिन्टन के रोमांचक मैच हुये।
सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने सभी विद्यार्थियों को खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। उद्घाटन सत्र में मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य खालिद कुरैशी व मोहम्मद साबिर भी उपस्थित थे।
खेल सचिव जुगनू खान मेहर ने कहा कि कला संकाय के डीन डाॅ इनाम इलाही, वाणिज्य संकाय के डीन डाॅ निरंजन कुमार बोहरा, एज्यूकेशन के डीन ललित कुमार सेन, फाॅर्मेसी के डीन पीयुष कुमार शर्मा, इंजीनियरींग के डीन मोहम्मद रफीक, बीसीए के डीन डाॅ आशीष शर्मा, साइन्स के डीन डाॅ मेहबूब चैहान के नेतृत्व में विभिन्न समूह अपने व्याख्यतागणों के साथ सभी खेलों व कार्यक्रम का संचालन कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ अब्दुल्लाह खालिद ने किया। मंगलवार को विभिन्न खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।