Home > Latest News / रोमांचक व कड़े मुकाबले के साथ ‘मौलाना आज़ाद खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह 2019‘ का हुआ समापन

रोमांचक व कड़े मुकाबले के साथ ‘मौलाना आज़ाद खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह 2019‘ का हुआ समापन

January 31, 2019
रोमांचक व कड़े मुकाबले के साथ
‘मौलाना आज़ाद खेलकूद व 
सांस्कृतिक सप्ताह 2019‘ का हुआ समापन
 
जोधपुर 31 जनवरी। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित गंगाणा फाटा, बुझावड़ गांव स्थित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर में चल रहे ‘मौलाना आज़ाद खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह 2019‘ का विभिन्न खेलों व प्रतियोगिताओं का फाइनल राउन्ड के साथ समापन हुआ।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ इमरान खान पठान ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित इस सप्ताह के अन्तिम दिन सभी प्रतिभागियों ने शानदार रोमांच व कड़े मुकाबले का परिचय देते हुए फाइनल मुकाबलें में क्रिकेट में फार्मेसी ने इंजीनियरिंग को, वाॅलीबाॅल में फॅार्मेसी  ने बीए को, कबड्डी मे बीएससी ने बीए को, टग आॅफ वार के छात्र वर्ग में फाॅर्मेसी ने बीसीए को, टग आॅफ वार के छात्रा वर्ग में बीए ने बीएससी को, नीम्बू रेस में बीए की सुहाना ने बीएससी की नौरीन को, बैडमिन्टन में बीसीए की गुलनाज बानो ने बीएससी की मनीषा को, स्लो वाॅक में बीसीए के नदीम ने इंजीनियरिंग के फैजान को, सोलो सोंग में फाॅर्मेसी के रोहित दय्या ने इंजीनियरिंग के ताबीश अली को, लोंग जम्प में बीए के मोबिन ने बीएससी के शहनवाज को, रनिंग के छात्र वर्ग में फाॅर्मेसी के अजहरूद्दीन ने बीए के मोबिन को, रनिंग के छात्रा वर्ग में बीए की इकरा ने बीएससी की नीतू को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। 
म्यूजिकल चेयर में बीसीए फाइनल ईयर की छात्रा शबनम विजयी रही। फीमेल स्टाॅफ के बीच हुई म्यूजिकल चेयर में व्याख्याता मुमताज सय्यद ने बाजी मारी।  
खेल सचिव जुगनू खान मेहर ने कहा कि इस खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह की सफलता में कला संकाय के डीन डाॅ इनाम इलाही, वाणिज्य संकाय के डीन डाॅ निरंजन कुमार बोहरा, एज्यूकेशन की डीन डाॅ समीना, फाॅर्मेसी के डीन पीयुष कुमार शर्मा, इंजीनियरींग के डीन मोहम्मद रफीक, बीसीए के प्रभारी डाॅ आशीष शर्मा, साइन्स के प्रभारी डाॅ मेहबूब चैहान सहित समस्त व्याख्याताओं का विशेष सहयोग रहा। एम्पायरिंग मोहम्मद जावेद, इरफान खान, राजेन्द्र जाखड़, सलीम खान व चन्द्रमोहन ने की। सभी विजेता, उपविजेता व समस्त प्रतिभागियों को आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा। संचालन डाॅ अब्दुल्लाह खालिद ने किया।