जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउटिंग - खिलजी
जिला स्तरीय स्काउट व गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन
जोधपुर जिले की 93 स्कूलों के स्काउट गाइड सहित 1075 सम्भागियोें ने की शिर्कत
जोधपुर 02 फरवरी। अन्र्तराष्ट्रीय व सेवा भावी संगठन ‘राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड‘ जिला मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्काउट व गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन सर्व धर्म प्रार्थना सभा समारोह मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी व कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक के आतिथ्य में हुआ
मुख्य अतिथि निसार अहमद खिलजी ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाता है। स्काउटिंग सच्चा देश भक्त बनाकर देश की सेवा में सर्वथा अग्रणीय रहता है।
विशिष्ठ अतिथि मोहम्मद अतीक ने स्काउट को स्काउट भावना के साथ आगे बढने के लिए प्रेरित किया साथ ही मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के प्रिंसीपल इंतिखाब आलम ने कहा कि इस कड़कडाती सर्दी में स्काउट व गाइड स्वंय अपने हाथांे से भोजन बनाकर खाते है एवं रैली सम्बन्धित समस्त गतिविधियों में बढचढकर भाग लेते है। स्कूल एकेडमिक प्रभारी रफीक अहमद खान ने कहा कि स्काउट व गाइड सदैव अपने विश्वास पर कायम रहते है एवं कठिन परिस्थितियों का सामना खुद करते है।।
रैली संचालक छतरसिंह पिडियार एवं निशु कंवर ने बताया कि रैली का दैनिक कार्यक्रम प्रातः साढे पांच से रात्रि दस बजे के अन्तराल में संचालित किया जाता है एवं स्काउट गाइड के सर्वांगीण विकास के समस्त कार्यक्रम सम्पन्न होते है। रैली में फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की गाइड कैप्टन अरूणा सोलंकी का विशेष सहयोग रहा।
एलओसी बाबूसिंह राजपुरोहित ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर किशोर देवी, अनिल शर्मा, लादूसिंह शेखावत, इन्द्र सिंह राठौड, कानाराम, पुखराज सिंह, नरपत सिंह, चैनसुख, बाबूलाल सुथार, पारस पटेल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। समस्त रैली सम्भागियों को मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से 1075 वाॅटर बाॅटल स्काउट-गाइड को उपहार स्वरूप प्रदान की गई।