आलीशान ने बाॅल बेडमिन्टन में नेपाल में जीता गोल्ड
देश का बढाया मान, जोधपुर रेल्वे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत
मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में पीटीआई पद पर है कार्यरत
जोधपुर 09 फरवरी। बाॅल बैडमिन्टन फेडरेशन आॅफ नेपाल की ओर से नेपाल के विराट नगर की मदर टेरेसा स्कूल में आयोजित हुए इंडो-नेपाल बाॅल बैडमिन्टन अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट सीरीज में आलीशान बेगम ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेपाल की टीम को 35-20 के स्कोर से पराजित कर, सभी छः मैचो पर जीत दर्ज करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया।
जोधपुर बाॅल बेडमिन्टन संघ के महासचिव शैलेन्द्र शर्मा व कोच मेहबूब खान ने बताया आलीशान जोधपुर की एकमात्र खिलाडी है जो भारतीय बाॅल बैडमिन्टन टीम में चुनी गई है। इस बेटी ने विदेश में जाकर भारत का मान बढाया। साथ ही अन्य बाॅल बैडमिन्टन खिलाडियों के लिए विशेषकर बालिकाओं के लिए खुद को आदर्श के तौर पर पेश किया।
आलीशान ने बताया कि नेपाल में बाॅल बैडमिन्टन के मिक्सड डबल्स में मेरा फस्र्ट स्कोर रहा और मैं बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित हुई। मेरा आगे का लक्ष्य और सपना है कि वर्ष 2020 में फ्रांस में होने वाले इन्टरनेशनल बाॅल बैडमिन्टन टूर्नामेन्ट में एवं भविष्य में ओलम्पिक में भी मैं देश के लिए गोल्ड ला सकूं।
जोधपुर के लायकान निवासी रेल्वे स्टेज इंस्पेक्टर गुलजार अहमद व गृहणी कुदशिया खानम की 23 वर्षीय पुत्री आलीशान 8 सदस्य परिवार में चैथे नम्बर की पुत्री है। ये अपनी इस जीत का श्रेय परिवार, कोच, अपने बिजनसमेन पति गुलाम साबिर व ससुराल के सहयोग को देते हुए कहती है कि लड़किया को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बहुत अवसर है बस जरूरत है आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत की।
इस मौके पर जोधपुर लौटने पर रेल्वे स्टेशन पर राजस्थान बाॅल संघ के अध्यक्ष शौकत मंसूरी, सचिव रामपाल शर्मा, जोधपुर बाॅल बेडमिन्टन संघ के महासचिव शैलेन्द्र शर्मा, सचिव व कोच मेहबूब खान, कोषाध्यक्ष पंकज मोहनोत, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेसर सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक, सदस्य फिरोज अहमद काजी, प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन, सरमद अली, सादिक अली, नवशिक्षा समाज के अध्यक्ष गिरीश माथुर, सदस्यगण सहित जोधपुर शहर के खेल प्रेमी व शहर के समाजसेवी व प्रबुद्धजनों ने आलीशान का इस गौरवमयी उपलब्धि पर सम्मान किया।
गौरतलब है कि वर्तमान में आलीशान मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है और शीघ्र ही कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्कूल परिसर में बाॅल बैडमिन्टन का प्रशिक्षण भी बच्चों को प्रदान करेंगी।