Home > Latest News / मौलाना आज़ाद स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू सांई एसटीसी के प्रभारी एवं जिम्नास्टिक कोच हनवन्त सिंह राठौड ने की खेलों की विधिवत् शुरूआत

मौलाना आज़ाद स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू सांई एसटीसी के प्रभारी एवं जिम्नास्टिक कोच हनवन्त सिंह राठौड ने की खेलों की विधिवत् शुरूआत

February 26, 2019
 
मौलाना आज़ाद स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
सांई एसटीसी के प्रभारी एवं जिम्नास्टिक कोच हनवन्त सिंह राठौड ने की खेलों की विधिवत् शुरूआत
 
 
जोधपुर 26 फरवरी। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में मंगलवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के भारतीय खेल प्राधिकरण (सांई) के खेल प्रशिक्षण केन्द्र (एसटीसी) के प्रभारी एवं जिम्नास्टिक कोच हनवन्त सिंह राठौड ने किया। हनवन्त सिंह राठौड ने समस्त खिलाडियों को कड़ी मेहनत व ईमानदारी से खेल क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि इन दो दिनों में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए क्रिकेट, बैडमिन्ट, कैरम, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, बोरा रेस, कबड्डी, रस्साकस्सी, चेस, डांस व सिंगिंग काॅम्पिटिशन के पहले दौर के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
उन्होंने कहा कि लेमन रेस के छात्र वर्ग में कक्षा सातवी ई के जुनेद अब्बासी, छात्रा वर्ग में कक्षा ग्यारवीं कला वर्ग की आलिया, म्यूजिकल चेयर के जूनियर वर्ग के छात्र वर्ग में कक्षा सातवी डी के मदनी, सीनियर वर्ग में कक्षा दसवी के फरदीन मेहर व छात्रा वर्ग में कक्षा ग्यारहवीं कला वर्ग की उमेषा मोदी, बोरी रेस में कक्षा दसवी ए के ईदू खां ने, कैरम के जुनियर वर्ग में कक्षा आठवी डी अब्दुल हक, दानिश खान, सीनियर वर्ग में कक्षा नवीं जी के मोहम्मद खालिद, कक्षा दसवी डी के तलुत, छात्रा वर्ग में कक्षा ग्यारवहीं कला की साइना खान, बरीरा बारीक़ विजयी रही। 
शारीरिक शिक्षक रिजवान अहमद, राजू सिंह, दस्तगीर खान ने बताया कि कबड़डी में रेड हाॅउस ने यलो हाउस को 34-30 के अन्तराल से पराजित किया। ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को करीबी मुकाबले में 38-37 के अन्तराल से हराया। क्रिकेट में कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। जवाब में कक्षा ग्यारहवीं के वाणिज्य वर्ग 95 रन पर आॅल आउट हो गई। ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग 13 रनों से विजयी रही। कक्षा नवीं अ ने निर्धारित ओवर में 80 रन बनाए। जवाबी मुकाबलमें में कक्षा नवीं ब ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। कक्षा नवीं सी ने निर्धारित ओवर में 81 रन बनाये। जवाब में नवीं डी ने 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। रस्साकस्सी में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को हराया। दौ सौ मीटर दौड में यार खान प्रथम, आरिफ खान द्वितीय व अब्दुल समी तृतीय स्थान पर रहा। 
समारोह की शुरूआत तिलावत ए कुरान से हुई। खिलाडियों ने मशाल एक दूसरे को थमाते हुए मुख्य अतिथि से मुख्य मशाल को प्रजवलित कराया। तत्पश्चात् झण्डारोहरण, शपथ, मार्चपास्ट, बैण्ड डिस्पले एवं सामुहिक नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ। सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी ने स्वागत भाषण दिया। कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 
सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य हनीफ लोहानी, वाइस प्रिन्सीपल अब्दुल हुसैन, शिक्षाविद् जीएल बैदी, रफीक खान, प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन, प्रभारी अमजद पठान, मोहसिन, कासिफ रहमान, संजय लता, हिना खिलजी, मंजूलता, कविता भटनागर, कविता आर्या, मनोज कुमार भाटी, नागेश पाठक, फिरोज पठान, देवेन्द्र, वसीम, सलाउद्दीन, फरमान, अयान, पूजा, निशा खिलजी, आलम खान, महेन्द्र कुमार सैन, राजू राम, दिलशाद, तस्लीम, पूर्णिमा व्यास, अशोक कुमार, इमरान रजा, मोहम्मद असद, जेबा, नासिर, नईम, नदीम, शरीफ, बैण्ड मास्टर सम्पत कुमार सहित समस्त शिक्षकगण का विशेष सहयोग रहा। बुधवार को शतरंज, बैडमिन्ट एवं क्रिकेट, व कबड्डी के फाइनल के साथ खेल समारोह का समापन होगा। संचालन आयुषी जोशी ने किया।