Home > Latest News / बैडमिन्टन, रस्साकस्सी, क्रिकेट, कबड्डी व म्यूजिकल चेयर में दिखा रोमांच मौलाना आज़ाद स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न

बैडमिन्टन, रस्साकस्सी, क्रिकेट, कबड्डी व म्यूजिकल चेयर में दिखा रोमांच मौलाना आज़ाद स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न

February 27, 2019
बैडमिन्टन, रस्साकस्सी, क्रिकेट, कबड्डी व म्यूजिकल चेयर में दिखा रोमांच
मौलाना आज़ाद स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न
 
जोधपुर 27 फरवरी। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हआ। 
प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि बैडमिन्टन, रस्साकस्सी, क्रिकेट, कबड्डी, चैस म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला हुआ। 
शारीरिक शिक्षक रिजवान अहमद ने कहा कि चैस जुनियर वर्ग में आफताब ने देव कुमार को पराजित किया। सीनियर वर्ग में विजय ने वासिफ को हराया। एक अन्य जूनियर वर्ग के मुकाबले में आफताब ने अयाज अहमद को हराया। रस्साकस्सी फाइनल में स्कूल के खिलाडियों ने स्कूल की एनसीसी टीम को पराजित किया। बैडमिन्टन के छात्र वर्ग में कक्षा नवी एफ के सैफ अली ने कक्षा नवीं डी के मोहम्मद सोहेल को तीन सेटों के मुकाबले में 6-1, 6-3, 6-4 के अंको से पराजित किया। बैडमिन्टन के छात्रा वर्ग में कक्षा ग्यारवीं कला वर्ग की आलिया ने कक्षा ग्यारहवीं की बरीरा को 6-0, 6-5, 6-2 अंको से पराजित किया। 
क्रिकेट में कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग के कुल 65 रन के जवाब में ग्यारहवीं कला वर्ग निर्धारित ओवर में 58 रन ही बना सकी और 7 रन से हार गयी। कबड्डी का फाइनल मैच सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 30-7 के मुकाबले से पराजित किया। जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने यलो हाउस को 30-25 के मुकाबले से पराजित किया। 
सब जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को 32-28 के मुकाबले से पराजित किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के महिला स्टाॅफ वर्ग में संजयलता व पुरूष स्टाॅफ वर्ग में प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम विजयी रहे।
सहयोगी शारीरिक शिक्षक राजू सिंह, दस्तगीर खान ने जानकारी दी कि दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के सफलता में शिक्षाविद् जीएल बैदी, रफीक खान, अशोक कुमार, प्रोग्राम प्रभारी अमजद पठान, मोहसिन, कासिफा रहमान, संजय लता, हिना खिलजी, मंजूलता, कविता भटनागर, कविता आर्या, मनोज कुमार भाटी, नागेश पाठक, फिरोज पठान, देवेन्द्र, वसीम, सलाउद्दीन, फरमान, अयान, पूजा, निशा खिलजी, आलम खान, महेन्द्र कुमार सैन, राजू राम, दिलशाद, तस्लीम, पूर्णिमा व्यास,, इमरान रजा, मोहम्मद असद, जेबा, नासिर, नईम, नदीम, शरीफ, बैण्ड मास्टर सम्पत कुमार सहित समस्त शिक्षकगण का विशेष सहयोग रहा। संचालन आयुषी जोशी ने किया। धन्यवाद वाइस प्रिन्सीपल अब्दुल हुसैन ने ज्ञापित किया।