मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड
वेलफेयर सेासायटी जोधुपर के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में की मुलाकात
जयपुर 03 मार्च। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी जोधुपर के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में एक विशेष बैठक के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री आली जनाब अशोेक गहलोत साहब से मुलाकात कर, वक्फ से जुड़ी सोसायटी की समस्त शैक्षिक व कल्याणकारी संस्थाओं की प्रगति तथा आ रही समस्याओं से रूबरू कराया।
सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने बताया कि इस विशेष बैठक के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधुपर की स्थापना को अलीगढ यूनिवर्सिटी व जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद देश के लिए राजस्थान के इस निजी विश्वद्यिालय को एक आदर्श अल्पसंख्यक संस्थान के रूप में बताया। साथ ही भविष्य में इसकी कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी। बैठक में वक्फ बोर्ड कार्यवाहक चेयरमेन मोहम्मद युसूफ खां भी उपस्थित थे।
इस प्रतिनिधिंडल में सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अनवर अली खान, सदस्य हनीफ लोहानी, हाजी मोहम्मद इस्हाक, उस्ताद हमीम बक्ष, अब्दुल मुत्तलिब, अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, फिरोज अहमद काजी, मोहम्मद साबिर, शेख अहमद अली, शहर काजी वाहिद अली, कुरैशी समाज के पार्षद निसार अहमद कुरैशी, चुंदडीगर समाज के शमसुद्दीन चंुुदडीगर, अब्बासी समाज के पूर्व सदर हाजी उस्ताद यासीन खां, समाजसेवी साजिद खान, मदद सेवा संस्थान के अध्यक्ष इदरीस खान एवं राजस्थान मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ के प्रदेशाध्यक्ष आजम खान पठान मौजूद रहे।
