सांस्कृतिक सप्ताह फागुन 2019 शुरू
साॅफ्ट ड्रिंक चाट एवं अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जोधपुर 06 मार्च। कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड काॅलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे सांस्कृतिक सप्ताह की कड़ी में इस वर्ष सांस्कृतिक सप्ताह फागुन 2019 का विधिवत शुभारम्भ पूणे से पधारें इन्टरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर एवं राब्ता फाउन्डेशन के प्रेसिडेन्ट सय्यद सईद अहमद के हाथों हुआ।
बीएड प्राचार्या डाॅ श्वेता अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को आयोजित हई साॅफ्ट ड्रिंक एवं चाट प्रतियोगिता में हेमन्त सदन के फ्रुट चाट को प्रथम, शरद सदन के ओरियो मिल्क शेक व शाही कचैरी को द्वितीय एवं बसंत सदन के भेलपूरी, नींबू पानी को तृतीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि एवं निर्णायक सईद अहमद व महिला बीएड प्रिंसीपल डाॅ सपना सिंह राठौड़ ने तीनों समूह के बनाये विविध व्यंजनों को चखा तथा छात्र-छात्राआंे की ओर से खान-पान, साज-सजावट के प्रयास की सराहना की।
संगीत एवं अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में निर्णायक रहे डाॅ सुनील पारीक एवं डाॅ सलीम अहमद ने कहा कि लोकगीत एवं राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी परम्पराओ का निर्वाह करते हुए सुरीले गीतों की प्रतियोगिता में शाहबाज खान प्रथम, रोशन द्वितीय व वर्षा सुमन तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का अगला दौर गुरूवार को आयोजित होगा। समारोह में समस्त व्याख्याताओं एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।