Home > Latest News / लघु नाटक से दिया सामाजिक संदेश और डिजीटल अंताक्षरी में दिखा तकनीक का प्रयोग

लघु नाटक से दिया सामाजिक संदेश और डिजीटल अंताक्षरी में दिखा तकनीक का प्रयोग

March 14, 2019
लघु नाटक से दिया सामाजिक संदेश और
 डिजीटल अंताक्षरी में  दिखा तकनीक का प्रयोग 
मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड काॅलेज में
सांस्कृतिक सप्ताह अभिनन्दन 2019 
 
जोधपुर 14 मार्च। कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड काॅलेज में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह अभिनन्दन 2019 के अन्तर्गत चार लघु नाटक एवं डिजीटल अंताक्षरी का आयोजन किया गया। 
          महिला बीएड प्राचार्या डाॅ सपना सिंह राठौड ने बताया कि लघु नाटक में ‘सैनिक जीवन‘ की शानदार प्रस्तुती देते हुए सैनिक के बचपन, जवानी, बुढापा, उनके प्रशिक्षण तथा युद्ध के माहौल को दर्शाते हुए सैनिक किस प्रकार देश की सुरक्षा के लिए लड़ता है, वो अपना घर, परिवार, खुशी, त्यौंहार सब न्यौंछावर कर देता है, का साक्षात् प्रस्तुतीकरण किया गया। हाल ही में हुए पुलवामा हमले के दृष्य को भी श्रृद्धांजलि स्वरूप के साथ पेश किया गया। 
        ग्रुप बी की ओर से हास्यास्पद नाटक ‘काॅलेज गर्ल‘ की बेहतरीन प्रस्तुती दी गई। गु्रप बी के एक अन्य समूह की ओर से ‘शिक्षा का महत्व‘ नाटक के मंचन के जरिये लड़कियों के लिए शिक्षा को अति अनिवार्य बताया गया। ग्रुप ए के ही एक अन्य समूह की ओर से नारी सशक्तिकरण विषय को रेखांकित कर, महिला अधिकारों, सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्व को खूबसूरत अंदाज में रेखांकित किया गया। 
        अनूठे तरीके से संचालित हुई डिजीटल अंताक्षरी में छ‘ः राउन्ड के साथ पहली बार एक गाना गाईये, फिल्म का डायलाॅग सूनाईये, विडियों सोंग सुनाये, गाने में हिरो-हिरोईन के नाम खोजिये तथा फिल्म के संगीत की धुन बताईये के साथ रोचक तरीके से ये अंताक्षरी सम्पन्न हुई। 
लघु नाटक में ग्रुप ए का सैनिक जीवन नाटक प्रथम, ग्रप बी का नाटक काॅलेज गर्ल द्वितीय स्थान पर रहा। समस्त विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डाॅ सपना सिंह राठौड व बीएड प्रभारी डाॅ सलीम अहमद ने बधाई दी। 
        निर्णायक इग्नू के रिजनल हेड डाॅ अजयवर्धन आचार्य एवं मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड काॅलेज की प्राचार्या डाॅ श्वेता अरोड़ा रही। कार्यक्रम में व्याख्याता गीता शर्मा, कांता मिश्रा, ममता सिंह, तनवरी काजी, अनिता कुमावत का विशेष सहयोग रहा। प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।