Home > Latest News / नर्सिंग विद्यार्थियों ने निःस्वार्थ सेवा की ली शपथ

नर्सिंग विद्यार्थियों ने निःस्वार्थ सेवा की ली शपथ

May 12, 2014

अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में प्रष्नोत्तरी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित

कमला नेहरू नगर स्थित मांई ख़दिजा इन्स्टीट्यूट ऑॅफ नर्सिंग साईंसेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के मौके एवं नर्सिंग जन्मदात्री “सुश्री लोरंेंस नाइटेंजल” के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगितााएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्य जितेन्द्र खत्री ने नर्सिंग दिवस की इस वर्ष की थीम “अ फोर्स फॉर चेंज-अ वाइटल रिसोस फॉर हेल्थ” को “बदलाव के लिए एक ताकत-स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन” बताया। उन्होंने निःस्वार्थ सेवा की शपथ दिलाते कहा कि विष्व के समस्त नर्सिग कर्मियों को मरीज और नर्स के बीच की दूरी को खत्म करके, अपनी क्षमताओं को बढाकर, खुद को मानव सेवा के लिए समर्पित कर देना होगा।

                प्रारम्भ में लोरेंस नाइटेंगल की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित किया गया। नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता में समीर टाक, जमशेर खान, दीपाराम, रावल सिंह, अंजुम अंसारी, भंवर लाल का गु्रप थर्ड़ अव्वल रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर के समीर टाक प्रथम, बीएससी सैकण्ड ईयर की मलायाश्री ने द्वितीय स्थान तथा भाषण प्रतियोगिता में बीएसी नर्सिंग थर्ड ईयर के शेख अमजद ने प्रथम एवं समीर टाक ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

                समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान मेडिषनल प्लान्ट्स बोर्ड के सदस्य फिरोज अहमद काजी एवं मुख्य अतिथि निसार अहमद खिलजी ने प्रषिक्षणार्थियों को त्याग एवं मदद की भावना से कार्य करने को कहा। समारोह को सफल बनाने में प्रशान्त कुरीयन मैथ्यू, गिरीश सिंह, जयश्री, अनिता नायर, वाजिद इलाही, राजूराम परिहार, श्रीकान्त के नायर, रेणू मीणा, रिज़वान, फरहाना, ममता, राजेन्द्र प्रसाद सुनील, सुल्तान खान सहित समस्त व्याख्याताओं का विषेष सहयोग रहा। संचालन प्रशान्त कुरीयन मैथ्यू ने किया। अंत में विजेता प्रतिभायिगों को मोमेंटो प्रदान किये गये।