15 दिवसीय मक्का-मदीना उमराह यात्रा से आये 118 जायरीन
जोधपुर 13 मई। जमीयत अहले हदीस जोधपुर द्वारा संचालित खिदमत-ए-खल्क कमेटी की ओर सेे मक्का मदीना की 15 दिवसीय उमराह (धार्मिक यात्रा) यात्रा पर गये 118 यात्रियों का जत्था मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर सकुशल पहंुचा।
जमीयत अहले हदीस राजस्थान के अमीर (अध्यक्ष) अब्दुर्रहमान खिलजी ने कहा कि सोमवार बारह मई को सत्तर एवं मंगलवार तेरह मई को अडता़लीस यात्री, उमराह के सफर से लौटे। जत्थे में जोधपुर, परबतसर, पोकरण, पीपाड़ एवं मुम्बई के आठ सदस्यों सहित महिला, पुरूष, बच्चें एवं सबसे छोटी यात्री दो साल की ईरम भी भी शामिल थी। इन ज़ायरीन ने एहराम बांधकर, काबे का तवाफ, सफा-मरवा की सई, सर के बाल मुंड़वाना, हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहोअलैहेवसल्लम के रोजे़ की ज़ियारत आदि अरकान को इस्लामिक तरीके से अदा किया। साथ ही मस्जिदे-हरम, मस्जिदे-नबवी में इबादत की एवं अन्य इस्लामिक स्थलों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस जत्थे से पूर्व भी खिदमत के मकसद से जमीयत अहले हदीस एक सौ बत्तीस लोगों का एक जत्था उमराह के लिए भेज चुकी हैं।
ये जत्था इतनी बड़ी संख्या में जोधपुर से सीधा मुम्बई और मुम्बई से जद्दा होकर लौटा। जत्थे का संचालन मक्का-मदीना में अब्दुल वहीद गजदर, अब्दुल रहीम मोदी, मोहम्मद अय्यूब सिलावट ने किया। इस उमराह में मोहम्मद अहमद भूरट, अब्दुल सबूर बैलिम, हुसैन खां गौरी, अब्दुल मजीद बैलिम, शकील खिलजी, चांद भाई एवं खिदमत-ए-खल्क कमेटी के सदस्यांे का विशेष सहयोग रहा। अन्त में उमराह से लौटे हज कमेटी के जोधपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद सलीम चौहान सहित सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में मस्जिद मेड़ती सिलावटान के पेश इमाम मौलवी अब्दुल्लाह अशरफ नूरी ने एयरपोर्ट पर देश-दुनिया में खुशहाली, क़ौमी एकता व भाईचारे के लिए दुआ कराई।