Home > Latest News / स्टूडेन्ट नये विचार के साथ करें अपने उद्यम की शुरूआत - रिटायर्ड कर्नल चतुर्वेदी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

स्टूडेन्ट नये विचार के साथ करें अपने उद्यम की शुरूआत - रिटायर्ड कर्नल चतुर्वेदी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

March 15, 2019
स्टूडेन्ट नये विचार के साथ करें अपने उद्यम की शुरूआत - रिटायर्ड कर्नल चतुर्वेदी
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
 
जोधपुर 15 मार्च। विज्ञान व तकनीकी विभाग भारत सरकार, उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद व नेतृत्व विकास संस्थान (आई.एल.डी.) जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद कैम्पस में हुआ । 
प्रशिक्षण समन्वयक रामदयाल सैन ने बताया कि यह एक माह का उद्यमिता विकास प्रषिक्षण कार्यक्रम ग्यारह फरवरी से प्रारम्भ होकर शुक्रवार पन्द्रह मार्च को मौलाना आजाद कैम्पस, जोधपुर में सम्पन्न हुआ। इस  प्रशिक्षण  में विज्ञान विषय से जुड़े पच्चीस विद्यार्थियों को उद्यम विकास और राज्य व केन्द्र सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के साथ स्व-रोजगार एवं स्वंय के उद्यम लगाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 
प्रशिक्षण में विभिन्न विषय विशेषज्ञों की ओर से स्वरोजगार के लिए उपलब्ध संसाधनों का विकास किस प्रकार सम्भव है, अपने आस-पास के माहौल के अनुसार अपना स्वंय का उद्यम प्रारम्भ करने का विचार किस प्रकार करें, आवश्यकता पडने पर सरकारी अथव गैर सरकारी सहायता कैसे प्राप्त करें और सफल उद्यम किस प्रकार चलायें के साथ-साथ खाता-खतौनी और अन्य आवश्यक  विषयों पर विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण  प्रशिक्षणार्थियों को दिये गये।
समापन समारोह में आई.एल.डी. के प्रशासक प्रमुख रिटायर्ड कर्नल दीपक चतुर्वेदी ने सभी प्रतिभागियों को नये विचार के साथ अपने उद्यम को शुरूआत करने की बात कहीं। मौलाना आजाद विष्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट पदमश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने कड़ी मेहनत, ईमानदारी, व संघर्ष के साथ सफल उद्यमियों के जीवन से सबक लेने की बात कहीं। नेहरू युवा केन्द्र, जोधपुर के जिला युवा समन्वयक एस.एस. जोशी ने कहा कि आप एक उद्यमी के रूप में रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि लोगों को रोजगार देने वाले बनें। स्किल प्रशिक्षक गौरव ने प्रशिक्षण के दौरान के अपने अनुभव साझा किये। प्रशिक्षण  समन्वयक रामदयाल सैन ने प्रतिभागियों को जीवन में सीखी हुई बातों को ग्रहण कर, सरकारी व गैर सरकारी सहयोग से स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। 
इस अवसर पर मेक क्लासेज प्रभारी डाॅ रेहाना बेगम सहित समस्त प्रतिभागी उपस्थित थे। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। संचालन यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन ने किया।