Home > Latest News / बेटी बचाओं-बेटी पढाओं मिशन के अन्तर्गत डाॅ रेहाना को नेपाल में मिला अन्तर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान

बेटी बचाओं-बेटी पढाओं मिशन के अन्तर्गत डाॅ रेहाना को नेपाल में मिला अन्तर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान

March 16, 2019
बेटी बचाओं-बेटी पढाओं मिशन के अन्तर्गत डाॅ रेहाना को नेपाल में मिला 
अन्तर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान
जोधपुर पहुंचने पर सोसायटी की ओर से हुआ अभिनन्दन
 
जोधपुर 16 मार्च। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए गए वैश्विक अभियान बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के संबंध में नेपाल देश में भारतीय दूतावास काठमांडू एवं नेपाल भारत मैत्री वीरांगना फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में हुए 7वां सोशल मीडिया सम्मान समारोह एवं भाषायी कवि महोत्सव के अन्तर्राष्ट्रीय महाकुम्भ में मौलाना आजाद विष्वविद्यालय जोधपुर के हिन्दी विभाग की एसिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. रेहाना बेगम को आमंत्रित किया गया। 
समारोह में डाॅ. रेहाना को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला तथा बालबालिका शिक्षा के क्षेत्र में वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही डाॅ. रेहाना को ‘मधेशवाद के प्रणेता राजेन्द्र नारायण सिंह सम्मान‘ पत्र साहित्य के क्षेत्र में दिया गया। उनको नेपाल भारत मैत्री वीरांगना फाउण्डेशन काठमाण्डू, रौतहट, नेपाल का आजीवन सदस्य घोषित किया गया। 
नेपाल में स्थित जनकपुरी के स्टेट नम्बर दो के मुख्यमंत्री लाल बाबू राउत ने डाॅ. रेहाना एवं अन्य साहित्यकारों के साथ मुलाकात की, जिसमें उन्होंने नेपाल में महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे कार्यो का जानकारी दी। 
राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में महिला शिक्षा समर्पित एवं लेखिका डाॅ रेहाना द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने के उपलक्ष में शनिवार को मारवाड़ मुस्लिम एजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, जोधपुर के सभागार में सोसायटी के पदाधिकारियों की ओर से उनका सम्मान स्वरूप अभिनन्दन किया गया। भारत लौटने पर डाॅ रेहाना द्वारा रचित देश की बेटियों के लिए नारी जीवन को समर्पित कविता को उन्होने छात्राओं को समर्पित किया। 
समारोह में सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षित बेटियां राष्ट्रशक्ति की आधारशिला है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हमारी संस्था सदैव तत्पर है। भारत की संस्कृति के अनुसार अतिथि देवो भवः ही अतुल्य भारत का आधार है। मोहम्मद अतीक ने संस्था की ओर से मुख्यमंत्री लालबाबू राउत को भारत बुलाने का निमंत्रण पत्र भेज दिया है। जिससे दोनों देशों में पढ़ रहे विद्यार्थियों में शिक्षा व संस्कृति का आदान-प्रदान हो सके।
सम्मान समारोह में ईस्हाकिया स्कूल के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्हाक छीपा, सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य हनीफ लोहानी, नर्सिंग प्रिंसीपल जितेन्द्र खत्री, बीएड प्रभारी डाॅ सलीम अहमद, महिला बीएड प्रिन्सीपल डाॅ सपना सिंह राठौड़, बीएड प्रिंसीपल डाॅ श्वेता अरोड़ा, बीएसटीसी जेबा नाज, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान खान सहित समस्त व्याख्याता एव ंविद्यार्थी उपस्थित थे।